दबनी वाला कब्रिस्तान में शुरू हुआ सफाई अभियान, जल्द बनेगी सड़क व बाउंड्रीवाल

Share

सहारनपुर। हाल ही में सोना सेद माजरा कब्रिस्तान की घटना के बाद नगर निगम क्षेत्र के दबनी वाला कब्रिस्तान में सफाई और विकास कार्यों की शुरुआत कर दी गई है। वार्ड पार्षद एवं नगर निगम कार्यकारिणी सदस्य मंसूर बदर की पहल पर कब्रिस्तान में उगी घास की कटाई, बारिश के कारण धंस चुकी कब्रों में मिट्टी भराई तथा अन्य आवश्यक कार्य शुरू करा दिए गए हैं। पार्षद मंसूर बदर ने बताया कि लगातार बारिश के कारण कब्रिस्तान में कई स्थानों पर कब्रें धंस गई थीं और घास अधिक बढ़ जाने से सांप निकलने का खतरा भी बढ़ गया था। इसे देखते हुए नगर निगम के माध्यम से तत्काल सफाई अभियान शुरू कराया गया। उन्होंने उद्यान विभाग से कब्रिस्तान में दवा का छिड़काव कराने की भी मांग की है। उन्होंने बताया कि दबनी वाला कब्रिस्तान में करीब 28 लाख रुपये की लागत से टाइल्स युक्त सड़क निर्माण का टेंडर हो चुका है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा।read more:https://khabarentertainment.in/khadiya-bazar-kota-road-becomes-a-death-trap-commuters-plagued-by-potholes-and-waterlogging/साथ ही कब्रिस्तान की बाउंड्रीवाल का निर्माण तथा स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को भी शीघ्र दुरुस्त कराया जाएगा। पार्षद संजय सैनी के सहयोग से नाले की समस्या के समाधान के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। पार्षद मंसूर बदर ने महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह, नगर आयुक्त शिपू गिरि एवं उद्यान प्रभारी डॉ. संदीप मिश्रा का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कब्रिस्तान में सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए नगर निगम लगातार कार्य कर रहा है। इस अवसर पर पार्षद समीर अंसारी, सईद सिद्दीकी, इजहार मंसूरी, महमूद हसन, गुलजेब खान, रईस पप्पू, आसिफ अंसारी, जफर अंसारी, मेनपाल, यंग तिरंगा क्लब के अध्यक्ष उस्मान मलिक, जावेद मलिक, अविनाश शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *