बरसात से पहले अधूरे निर्माण कार्यों ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप

Share

बहराइच ( मिहींपुरवा )। नगर पंचायत मिहींपुरवा में बरसात से पूर्व कराए जा रहे नाला एवं सड़क निर्माण कार्य अधूरे पड़े होने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई वार्डों में निर्माण कार्य बीच में ही छोड़ दिए जाने से आवागमन बाधित हो गया है और स्कूली बच्चों को जलभराव के बीच होकर विद्यालय जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों एवं नामित सभासद का आरोप है कि ठेकेदार ने वार्ड संख्या 15, 14 और 6 में निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया है। इससे सड़कें उखड़ी हुई हैं और नालों का निर्माण अधूरा होने के कारण बरसात में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। नागरिकों का कहना है कि इससे दुर्घटना की आशंका भी बढ़ गई है।read more:https://khabarentertainment.in/509-vidyut-sakhis-in-bijnor-receive-thermal-printers-instant-electricity-bill-receipts-will-now-be-available-at-doorsteps/नामित सभासद अशोक कुमार लोधी गुड्डू लोधी ने निर्माण कार्यों में अनियमितता एवं लापरवाही की शिकायत उप जिलाधिकारी से की है। उनका कहना है कि बरसात से पहले कार्य पूरा होना चाहिए था, लेकिन ठेकेदार मनमाने ढंग से काम छोड़कर चला गया, तथा निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल हो रही है जिससे आम जनता को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। तथा वार्ड नंबर 6 में  सड़क पर पानी का भराव है जिसे स्कूली बच्चों को पानी से होकर गुजरना पड़ता है  सभासद ने उस पर रवीश मिट्टी डलवा दी जिससे कीचड़ हो गया अब और आवागमन बाधित हो रहा है।इस संबंध में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच के लिए कनिष्ठ अभियंता (जेई) को मौके पर भेजा जा रहा है। निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी तथा निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *