बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: नगर विद्युत कार्यालय आमघाट में लगा आधुनिक वाटर कूलर, अब मिलेगा शीतल पेयजल

Share
गाजीपुर। विद्युत वितरण खंड नगर, आमघाट कार्यालय में आने वाले विद्युत उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कार्यालय परिसर में आधुनिक वाटर कूलर स्थापित किया गया है। अधीक्षण अभियंता विवेक खन्ना के निर्देशन में “अतिथि देवो भवः” की भावना के अनुरूप की गई इस पहल का उद्देश्य भीषण गर्मी में दूर-दराज से आने वाले उपभोक्ताओं को स्वच्छ एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराना है।read more:https://khabarentertainment.in/khadiya-bazar-kota-road-becomes-a-death-trap-commuters-plagued-by-potholes-and-waterlogging/
नगर डिवीजन कार्यालय में प्रतिदिन बड़ी संख्या में उपभोक्ता बिजली बिल जमा करने, बिल संशोधन (बिल रिवीजन), नए विद्युत कनेक्शन, नाम परिवर्तन तथा अन्य विद्युत संबंधी कार्यों के लिए पहुंचते हैं। गर्मी के मौसम में पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं होने से उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए अधिशासी अभियंता नगर गोपाल सिंह की मांग पर कार्यालय परिसर में आधुनिक वाटर कूलर स्थापित कराया गया।अब कार्यालय आने वाले उपभोक्ताओं को परिसर में ही ठंडा एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो रहा है, जिससे उन्हें गर्मी के बीच काफी राहत मिल रही है। विभाग का कहना है कि उपभोक्ताओं को बेहतर, पारदर्शी और सम्मानजनक सेवाएं उपलब्ध कराना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी क्रम में कार्यालयों में जनसुविधाओं का विस्तार लगातार किया जा रहा है ताकि आमजन को अधिक से अधिक सुविधा मिल सके।कार्यालय पहुंचे कई उपभोक्ताओं ने विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि भीषण गर्मी के दौरान शीतल पेयजल की व्यवस्था बेहद आवश्यक थी। उन्होंने इसे उपभोक्ता हित में उठाया गया संवेदनशील और सराहनीय कदम बताते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में भी विभाग इसी तरह जनसुविधाओं का विस्तार करता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *