बाराबंकी। हैदरगढ़ विधायक दिनेश रावत ने बाजपुरा घाट, गोमती नदी पर स्टीमर बोट सेवा का शुभारंभ किया। यह पहल बाबा टीकाराम धाम के पक्के पुल निर्माण कार्य में लगे कर्मचारियों और आम जनता के आवागमन की सुविधा के लिए की गई है। बाजपुरा गोमती नदी पर बाबा टीकाराम धाम के पास पक्के पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। इससे पहले, हर साल भीषण बारिश से पहले पीपा पुल को चार महीने के लिए हटा दिया जाता था, जिससे आवागमन बाधित होता था। जून में पुल को हटाया जाता था और अक्टूबर के बाद ही पुनः शुरू किया जाता था, जिससे चार महीने तक लोगों को गंभीर असुविधा होती थी। इस समस्या को देखते हुए, हैदरगढ़ विधायक दिनेश रावत ने शासन द्वारा स्वीकृत स्टीमर बोट सेवा का फीता काटकर उद्घाटन किया। यह स्टीमर बोट पक्के पुल निर्माण में लगे कर्मचारियों और बाबा टीकाराम धाम के श्रद्धालुओं के लिए आवागमन को सुगम बनाएगी।read more:https://khabarentertainment.in/meritorious-students-honored-at-klgm-inter-college-incentive-amount-of-%e2%82%b961000-distributed/ विधायक दिनेश रावत ने बताया कि यह स्टीमर बोट आम जनता और निर्माण कार्य से जुड़े लोगों के लिए आवागमन को सरल और आरामदायक बनाएगी। उद्घाटन समारोह में विधायक दिनेश रावत के साथ भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सुशील जायसवाल, भाजपा नेता अवधेश सिंह चंदेल, पूर्व सांसद प्रतिनिधि राजकुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष तीरथ राम वर्मा, मंडल अध्यक्ष मोहित मिश्रा, प्रधान प्रतिनिधि संदीप मिश्रा, प्रधान प्रतिनिधि शोभाराम यादव, महेंद्र प्रताप सिंह, मनोज सिंह, त्रिभुवन सिंह, भगवान दत्त मिश्रा, गिरजा शंकर मिश्रा और शिव कुमार मिश्रा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।