जन्मदिन पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश, दिव्यांग मिथिलेश जायसवाल ने किया पौधारोपण

Share

बहराइच  ( मिहींपुरवा )। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पर्यावरण प्रेमी दिव्यांग मिथिलेश जायसवाल ने अपना जन्मदिन पौधारोपण कर मनाया। इस अवसर पर उन्होंने  नानपारा क्षेत्र में स्थित श्री कृपाराम जन जागृति हाई स्कूल प्रांगण  में छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर आम, जामुन, पीपल,सहजन बरगद और अमरूद के पौधे लगाए तथा सभी से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।मिथिलेश जायसवाल ने कहा कि जन्मदिन जैसे विशेष अवसरों को पौधारोपण के माध्यम से मनाने से पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज में सकारात्मक संदेश जाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को पौधों के महत्व और प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक किया।read more:https://khabarentertainment.in/relief-rain-falls-from-the-sky-in-bhadohi-the-carpet-city/इस अवसर पर कॉलेज के प्रबंधक मनोज गुप्ता समाजसेवी रुद्र प्रताप मिश्रा निलेश मिश्रा राहुल वर्मा विद्यालय के शिक्षक शिव सोनी प्रमोद यादव रामनिवास यादव अमित संदीप मुस्कान स्नेहा मनीषा संजय सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं। सभी ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प भी लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *