नासिक. लगभग 9 लाख वर्ग फुट के परिसर में विकसित इस हेल्थ सिटी में सुपर मल्टीस्पेशलिटी, कैंसर, मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल के साथ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल शिक्षा संस्थानों की स्थापना की गई है।लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि संत ज्ञानेश्वर, संत तुकाराम और छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रेरणादायी विरासत से समृद्ध नासिक की यह पुण्यभूमि सेवा, संस्कार और राष्ट्रनिर्माण की चेतना का केंद्र है।उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज ही विकसित भारत की आधारशिला है।योग, संतुलित जीवनशैली और निवारक स्वास्थ्य संस्कृति को जनआंदोलन बनाना समय की आवश्यकता है।ओम बिरला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आयुष्मान भारत, मेडिकल कॉलेजों के विस्तार और आधुनिक स्वास्थ्य अधोसंरचना ने देश में स्वास्थ्य सेवाओं को नई गति दी है।read more:https://khabarentertainment.in/cattle-found-below-standards-and-shortage-of-fodder-observed-during-sdms-surprise-inspection/लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि कोविड-19 के दौरान भारत ने स्वदेशी वैक्सीन और वैज्ञानिक क्षमता से विश्व का विश्वास जीता। अब अनुसंधान, नवाचार और हेल्थ-टेक को नई ऊँचाइयों पर ले जाने की आवश्यकता है।उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अशोका हेल्थ सिटी उत्कृष्ट उपचार के साथ चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार और हेल्थ-टेक का अग्रणी केंद्र बनेगी तथा उत्तर महाराष्ट्र को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराएगी। तथा महिला चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की भूमिका निरंतर बढ़ रही है।लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि सरकार और निजी संस्थानों की साझेदारी से समाज के अंतिम व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाना ही विकसित भारत की दिशा में सबसे बड़ा संकल्प है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में राकेश सिंह( सामाजिक कार्यकर्ता और प्रज्ञा फाउंडेशन के सेक्रेटरी) की जितनी प्रशंसा की जाए कम है। इस तरह के सरोकार समाज के लिए बहुत ही जरूरी है। श्री सिंह ने अपनी लगन और मेहनत से सराहनीय कार्य किया हैँ। इस तरह के कार्य समाज में जरूर होने चाहिए। जो आपसी भाई चारा और सौहार्द्र को बढ़ावा देता है।