बहराइच। जनपद के विकास खंड फखरपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत ढखेरवा में लगातार हो रही बारिश के चलते जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। नाली का निर्माण न होने के कारण पानी सड़क पर जमा हो गया है, जिससे ग्रामीणों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।read more:https://khabarentertainment.in/khadiya-bazar-kota-road-becomes-a-death-trap-commuters-plagued-by-potholes-and-waterlogging/गांव में बनी मुख्य सड़क पर पानी भर जाने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। यही मार्ग पास स्थित स्कूल और मंदिर तक जाने का एकमात्र रास्ता है, जिससे बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं और श्रद्धालुओं के लिए मंदिर तक पहुंचना भी मुश्किल हो गया है। वहीं, रोजमर्रा के कामकाज के लिए बाहर निकलना भी लोगों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।ग्रामीणों का कहना है कि यदि किसी व्यक्ति की तबीयत खराब हो जाए तो एंबुलेंस तक गांव में नहीं पहुंच सकती, क्योंकि कोई वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध नहीं है। कीचड़ और फिसलन के कारण साइकिल, बाइक या पैदल निकलना भी जोखिम भरा हो गया है, कई लोग गिरकर चोटिल हो चुके हैं।स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान द्वारा इस गंभीर समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। समस्या से परेशान ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही जलभराव की समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो सभी ग्रामीण एकजुट होकर इसी कीचड़ में बैठकर धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।