लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करते हुए इमार गोमती ग्रीन रेजिडेंट वेलफेयर सोसायटी (आरडब्ल्यूए) के तत्वावधान में तथा वन विभाग के सौजन्य से सघन पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।read more:https://khabarentertainment.in/excise-department-raids-dhabas/इस अवसर पर सोसायटी के निवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे तथा उनके संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया।