डॉ मनोज को मिलेगा एमिनेंट डॉक्टर पर्सनेलिटी अवार्ड

Share

लखनऊ : प्रोफ़ेसर डॉ मनोज कुमार श्रीवास्तव को एमीनेन्ट डाक्टर पर्सनाल्टी अवार्ड 18 जुलाई को देश के रक्षामंत्री  राजनाथ सिंह के द्वारा कान्सीट्यूसन क्लब नई दिल्ली में आयोजित डाक्टर डे कार्यक्रम में दिया जाएगा।read more:https://khabarentertainment.in/meritorious-students-honored-at-klgm-inter-college-incentive-amount-of-%e2%82%b961000-distributed/विदित हो कि डॉ मनोज ने चिकित्सा विज्ञान सम्बन्धित 42 पुस्तकों का लेखन कर चुके है ,डॉ मनोज को 2022 में आनरेरी प्रोफ़ेसरसिप अवार्ड,2024 में नेशनल एकेडमी अवॉर्ड मिल चुका है । प्रोफेसर डॉ मनोज की पुस्तक पीस फ़ार आल जिसका विमोचन देश के पूर्व स्वर्गीय राष्ट्रपति डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम ने किया था ।उसके लिए अमेरिका की एक संस्था यू सी सी ने इंटरनेशनल पीस प्राइज़ अवार्ड से सम्मानित किया था ,डॉ मनोज हीमोफीलिया नामक बीमारी पर शोध कर रहे हैं तथा अभी हाल ही में उनकी पुस्तक हीमोफीलिया ःगाईडलाइन्स एवं मैनजमेंट का विमोचन हुआ,डॉ मनोज की इस उपलब्धि पर उनके गुरू और मेंटर चिकित्सा विज्ञान संस्थान के पूर्व निदेशक प्रोफेसर वी पी सिंह ने अपनी शुभकामनाएँ एवं बधाई दी,इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ शरद अग्रवाल,वर्तमान अध्यक्ष डॉ अनिल जी नायक ,बनारस शाखा के अध्यक्ष डॉ अनुराग टंडन ,सचिव डॉ अरुण कुमार त्रिपाठी,वित्त सचिव शैलेंद्र सिंह ,डॉ सी पी सिंह ,डॉ मोनिका गुप्ता,डॉ हेमंत गुप्ता,डॉ राहुल चंद्रा,डॉ पंकज सिंह ,विवेक सूद ,डॉ राजीव मिश्रा ,भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह बबलू तथा राष्ट्रीय महिला आयोग की सलाहकार सदस्य डॉ शिप्रा धर ने अपनी शुभकामनाएँ एवं बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *