सीएम जन आरोग्य मेले में 25 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण, मौसमी बीमारियों aके मिले अधिक मरीज

Share
गाजीपुर जमानियां। कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 25 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निशुल्क दवाएं वितरित की गईं। मेले में पहुंचे अधिकांश मरीज सर्दी, जुकाम, खांसी, वायरल बुखार, बदन दर्द, दस्त और उल्टी जैसी मौसमी बीमारियों से पीड़ित पाए गए।read more:https://khabarentertainment.in/khadiya-bazar-kota-road-becomes-a-death-trap-commuters-plagued-by-potholes-and-waterlogging/प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. रुद्रकांत सिंह ने बताया कि जन आरोग्य मेले का उद्देश्य लोगों को प्राथमिक स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। मेले में आए सभी मरीजों की जांच कर आवश्यकतानुसार निशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई गईं तथा स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श भी दिया गया।डॉ. शमशेर बहादुर ने बताया कि जांच के दौरान कुछ छोटे बच्चों में टॉन्सिल की समस्या भी सामने आई, जिनका मौके पर ही उपचार किया गया। इसके अलावा टीबी, वायरल बुखार और मधुमेह से संबंधित मरीजों की भी जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय सलाह दी गई।उन्होंने बताया कि कुल 25 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान हीरा, मोहित कुमार सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में लोगों को समय पर उपचार और स्वास्थ्य जागरूकता का लाभ भी प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *