‘मां के नाम एक पेड़’ का संकल्प लें छात्र-छात्राएं, पर्यावरण संरक्षण ही भविष्य की सबसे बड़ी सुरक्षा : प्राचार्य

Share
गाज़ीपुर। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से पीजी कॉलेज, गाज़ीपुर में रविवार को वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाविद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में छायादार, फलदार और औषधीय प्रजातियों के पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।read more:https://khabarentertainment.in/meritorious-students-honored-at-klgm-inter-college-incentive-amount-of-%e2%82%b961000-distributed/कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने कहा कि वृक्षारोपण केवल औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की मजबूत नींव है। पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है और इसके लिए सभी को सक्रिय भागीदारी निभानी होगी।उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण, ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन जैसी गंभीर चुनौतियों का सबसे प्रभावी एवं व्यावहारिक समाधान अधिक से अधिक वृक्षारोपण है। प्राचार्य ने छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि वे प्रत्येक वर्ष ‘मां के नाम एक पेड़’ अवश्य लगाएं और उसकी तब तक देखभाल करें, जब तक वह पूर्ण विकसित वृक्ष न बन जाए। उन्होंने कहा कि पौधा लगाना जितना महत्वपूर्ण है, उससे कहीं अधिक उसकी नियमित सुरक्षा और देखभाल करना आवश्यक है।इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक पौधरोपण किया। सभी ने लगाए गए पौधों के संरक्षण, महाविद्यालय परिसर को स्वच्छ एवं हरित बनाए रखने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज में जन-जागरूकता फैलाने का सामूहिक संकल्प लिया।कार्यक्रम का समापन प्रकृति संरक्षण, हरित पर्यावरण और सतत विकास के संदेश के साथ हुआ। महाविद्यालय प्रशासन ने सभी विद्यार्थियों से अपील की कि वे वृक्षारोपण को जनांदोलन बनाते हुए अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *