हरियाली का संकल्प: जमानियां के हिंदू पीजी कॉलेज में ‘वृक्षारोपण महायज्ञ-2026’ का भव्य आगाज

Share
जमानियां (गाजीपुर)। शासन के निर्देश पर प्रो. श्रीनिवास सिंह हिंदू पीजी कॉलेज, जमानियां में रविवार को ‘वृक्षारोपण महायज्ञ-2026’ का भव्य शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री वृक्षारोपण अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाना और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए जनभागीदारी को बढ़ावा देना रहा।read more:https://khabarentertainment.in/ghosiya-nagar-panchayats-entire-system-collapsed-during-just-five-minutes-of-rain/अभियान के अंतर्गत कॉलेज परिसर में बड़े पैमाने पर पौधरोपण किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की स्वयंसेविकाओं ने “वृक्ष लगाओ, देश बचाओ” तथा “जब होगी पेड़-पौधों की बढ़त, तभी होगी जीवन की बढ़त” जैसे नारों के साथ उत्साहपूर्वक पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के कैप्टन अंगद प्रसाद तिवारी तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अभिषेक तिवारी ने भी पौधरोपण कर स्वच्छ एवं हरित वातावरण के निर्माण का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में प्रो. अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री, प्रो. अरुण कुमार, डॉ. लालचंद पाल, डॉ. उर्वशी दत्ता, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. अमित कुमार, डॉ. सचिन, डॉ. धर्मेंद्र, डॉ. सौरभ कुमार, अनिमेष पांडेय सहित महाविद्यालय परिवार के सभी शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *