बहराइच ( कैसरगंज )lपूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी के कैसरगंज आगमन पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया। दो दिवसीय दौरे के दौरान आयोजित जनसभा में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही। इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में प्रदेश की मौजूदा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कई राजनीतिक मुद्दों पर अपनी बात रखी।नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार हर मोर्चे पर जनता की उम्मीदों पर खरी उतरने में नाकाम रही है। उन्होंने कहा कि महंगाई लगातार बढ़ रही है, बेरोजगारी चरम पर है और आम आदमी रोजमर्रा की परेशानियों से जूझ रहा है। उनके अनुसार प्रदेश की जनता अब बदलाव चाहती है और सरकार के प्रति लोगों में निराशा का माहौल है।उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में परिवर्तन का मन बना चुकी है। उनका कहना था कि जनता अब ऐसे नेतृत्व की तलाश में है जो विकास, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और किसानों के हितों को प्राथमिकता दे सके। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे जनसमस्याओं को लेकर जनता के बीच सक्रिय रहें और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करें।read more:https://khabarentertainment.in/cattle-found-below-standards-and-shortage-of-fodder-observed-during-sdms-surprise-inspection/कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए उनका जोरदार स्वागत किया तथा उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया। पूरे कार्यक्रम में राजनीतिक चर्चाओं का माहौल बना रहा।इस अवसर पर नेम कुमार चौहान (पूर्व जिलाध्यक्ष, बहराइच), शिराज अहमद, हाजी ब्रिकफील्ड वरा काजी, रिजवान सिद्दीकी, इरफान सिद्दीकी, प्रिंजेश सिंह राठौर, अशोक सिंह, डॉ. मिर्जा अली, यूसुफ भाई, एलर्जी सिद्दीकी, सोनू साजन, नजीब अहमद सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, पार्टी पदाधिकारी एवं समर्थक मौजूद रहे।