सांसद तनुज पुनिया करेंगे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्द के स्वागत

Share

बाराबंकी। सांसद तनुज पुनिया ने बताया कि जगतगुरू शंकराचार्य स्वामीश्री अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती का जनपद आगमन भारतीय संस्कृति में एक अत्यन्त पवित्र और हर्षाेल्लास का दिन होगा। उन्होंने बताया कि, 12 जुलाई को शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्द महाराज जी गौरक्षा एवं गौमाता को राष्ट्रीय पशु वर्तमान सरकार द्वारा घोषित किया जाये उसका जो संकल्प लिया है उस संकल्प को लेकर महाराज जी देश के कोने कोने में जा रहे हैं। तथा सनातन परम्परा में गौमाता के मुख से पूंछ तक 33 कोटि के देवी देवता वास करते हैं इसलिए सनातन धर्म में गौरक्षा का केन्द्र पूर्णं सनातन धर्म की रक्षा है। शंकराचार्य जी 12 जुलाई को बाराबंकी की पाँचों विधानसभा में गौरक्षा एवं गौमाता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने का आम जनमानस को सन्देश देंगे।read more:https://khabarentertainment.in/administration-gears-up-for-kanwar-yatra-divisional-commissioner-issues-strict-directives/साथ ही अपने संकल्प को आमजनमानस का संकल्प बनाकर सनातन धर्म की रक्षा करने का दायित्व करते हुये सर्वप्रथम आगमन, हैदरगढ़ चौराहे पर भव्य स्वागत एवं गोतौना में कार्यक्रम के आयोजक गौतम रावत द्वारा शंकराचार्य जी का उद्धोधन एवं सभी का अल्पाहार, सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर दरियाबाद में संतोष ंिसह वर्मा, वीरेन्द्र सिंह, भष्मा प्रसाद मिश्रा के द्वारा भव्य स्वागत एवं संकल्प का संदेश, सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर जैदपुर विधानसभा में अंकित अरविन्द वर्मा, सन्तशरण वर्मा के द्वारा भव्य स्वागत एवं संकल्प का संदेश, साथ ही सिद्धौर चौराहे पर भव्य स्वागत, सदर विधानसभा में कार्यक्रम स्थल एच0एल0वी0 इण्टर कॉलेज में राजेश सिंह एम0एल0सी0, राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला, राजेन्द्र सोनी द्वारा भव्य स्वागत एवं संकल्प का संदेश, साथ ही दोपहर 2 बजे शान्ति मैरिज लॉन में पादुका पूजन एवं दिव्य उद्धोधन, कुर्सी विधानसभा विजय बहादुर वर्मा, सुरेन्द्र वर्मा द्वारा भव्य स्वागत, विधानसभा रामनगर में लोधेश्वर महादेव मन्दिर में आचार्य जी द्वारा दर्शन एवं पूजा आर्शीवाद प्राप्त कर अनूप सिंह, सद्दाम हुसैन के द्वारा भव्य स्वागत, रामनगर अधिवक्ता रंजना अग्निहोत्री द्वारा भव्य स्वागत, आदि पाँचों विधानसभाओं में जगह जगह भव्य स्वागत एवं पादुका पूजन के दौरान सांसद तनुज पुनिया के दिशा निर्देश पर एवं उनके मार्गदर्शन पर कार्यक्रम सुनियोजित किये गये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *