पानी से भरी बाल्टी बनी काल: 15 माह के मासूम विवान की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

Share
मुहम्मदाबाद (गाजीपुर)। मुहम्मदाबाद नगर के यूसुफपुर गंज मोहल्ले में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसे में 15 माह के मासूम विवान की पानी से भरी बाल्टी में डूबने से मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे परिवार के साथ मोहल्ले में भी शोक की लहर दौड़ गई।read more:https://khabarentertainment.in/call-to-embrace-dr-syama-prasad-mookerjees-ideas-bjp-organizes-an-ideological-seminar/
जानकारी के अनुसार, विवान घर में खेल रहा था। उस समय बड़े बच्चे पढ़ाई में व्यस्त थे, जबकि घर की महिलाएं रसोई का काम कर रही थीं। इसी दौरान खेलते-खेलते मासूम बाथरूम तक पहुंच गया और वहां रखी पानी से भरी बाल्टी में गिर गया। काफी देर तक जब वह घर में दिखाई नहीं दिया तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान विवान बाल्टी में गिरा हुआ मिला।
परिजन और आसपास के लोग उसे तत्काल एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम विवान दो भाइयों में सबसे छोटा था। घटना की सूचना मिलते ही मुंबई में नौकरी कर रहे उसके पिता पवन जायसवाल तत्काल घर के लिए रवाना हो गए।मासूम की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पूरे मोहल्ले में मातम का माहौल है और घटना के बाद लोगों ने छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *