बाराबंकी। सीआईएससीई गेम्स एंड स्पोर्ट्स कंपटीशन पोर्टल के माध्यम से राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत आयोजित की जा रही इस नई पहल के तहत, उत्तर क्षेत्र (नॉर्थ जोन) के 82 सीआईएससीई अफिलिएटेड विद्यालयों के युवा एथलीटों ने 06 से 08 जुलाई 2026 तक लखनऊ के सेठ एम.आर. जयपुरिया विद्यालय, गोमती नगर में आयोजित जोनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इस प्रतिष्ठित आयोजन में बाराबंकी जिले के सागर नर्चर इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और विद्यालय का नाम रोशन किया। अंडर-14 कैटेगरी में विद्यालय की कक्षा 7 की छात्रा राधिका ने डिस्कस थ्रो स्पर्धा में तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक अपने नाम किया। इसके अतिरिक्त, तेजस श्रीवास्तव, ईशानवी श्रीवास्तव, पंखुड़ी मौर्या और अर्तिका यादव ने भी इस वर्ग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अंडर-17 वर्ग में कक्षा 10 की छात्रा जईम फातिमा और छात्र आयुष जायसवाल ने शानदार प्रदर्शन किया। आयुष जायसवाल ने 200 मीटर दौड़ में सेमीफाइनल तक अपनी जगह बनाकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को बधाई दी। काउंसिल द्वारा राधिका को मेडल एवं सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया।read more:https://khabarentertainment.in/relief-rain-falls-from-the-sky-in-bhadohi-the-carpet-city/प्रबंधन ने अपने संदेश में कहा कि ष्यह हमारे विद्यालय के लिए गर्व का क्षण है। सीआईएससीई द्वारा खेलों को इस प्रकार बढ़ावा देना भारतीय शिक्षा व्यवस्था में एक स्वागत योग्य कदम है। हमारे बच्चों ने जिस जोश और अनुशासन के साथ इस प्रतियोगिता में भाग लिया, वह न केवल उनकी व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि पूरे बाराबंकी जिले के लिए गौरव की बात है। उल्लेखनीय है कि सीआईएससीई गेम्स एंड स्पोर्ट्स कंपटीशन पोर्टल के माध्यम से इस वर्ष पहली बार सभी जोनल, रीजनल और राष्ट्रीय स्तर की खेल गतिविधियों को ऑनलाइन पंजीकरण प्रणाली के साथ आयोजित किया जा रहा है। यह पहल भारतीय विद्यालयी खेलों को एक व्यवस्थित और पारदर्शी मंच प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘खेलो इंडिया’ अभियान को बल देती इस प्रतियोगिता ने एक बार फिर साबित किया कि जब प्रतिभा को सही मंच मिलता है, तो छोटे शहरों के बच्चे भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं। सागर नर्चर इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने यह सिद्ध कर दिया कि बाराबंकी जैसे जिले में भी खेल प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। छात्र-छात्राओं के पूरे दल का नेतृत्व विद्यालय के स्पोर्ट्स कोच मानसी मंडल एवं मैनेजर गौरव कुमार मिश्रा द्वारा किया गया। दोनों अधिकारियों ने बच्चों को प्रतियोगिता के दौरान उनका मार्गदर्शन किया।