जल निकासी न होने से  दिनारपुर की नई कॉलोनी हुई जलमग्न

Share

गागलहेड़ी। लगातार तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने दिनारपुर की नई कॉलोनी के लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से पूरी कॉलोनी जलमग्न हो गई है और गलियां झील का रूप ले चुकी हैं। स्थानीय लोगों ने इस स्थिति के लिए हाईवे अथॉरिटी द्वारा बनाए गए नाले की ऊंचाई को जिम्मेदार ठहराया है। कॉलोनी निवासी बारू यादव, चंद्रपाल यादव, भगवती, कुलदीप, मुकेश सैनी, अनुज, संदीप, गौरव, सोनू और सत्यप्रकाश ने बताया कि नाले के निर्माण के समय ही उन्होंने इसकी ऊंचाई को लेकर हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों के समक्ष आपत्ति दर्ज कराई थी, लेकिन उनकी शिकायतों को नजरअंदाज कर दिया गया।read more:https://worldtrustednews.in/yogi-government-working-to-make-youth-skilled-in-line-with-industry-demand/इसका परिणाम यह है कि हल्की बारिश में भी पानी की निकासी नहीं हो पाती और पूरी कॉलोनी जलभराव की चपेट में आ जाती है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि हाईवे अथॉरिटी द्वारा बनाए गए नाले की आज तक सफाई भी नहीं कराई गई, जिससे उसमें गाद भर गई है और पानी का प्रवाह पूरी तरह बाधित हो गया है। जलभराव के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है और बच्चों, बुजुर्गों तथा महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। कॉलोनीवासियों ने प्रशासन और हाईवे अथॉरिटी से मांग की है कि नाले की ऊंचाई में आवश्यक सुधार कराया जाए, उसकी तत्काल सफाई कराई जाए तथा स्थायी जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि हर बारिश में लोगों को इस परेशानी का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *