बेहट। कोतवाली मिर्जापुर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाला एक नशा तस्कर को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने उसके कब्जे से 148 ग्राम अवैध चरस बरामद की है। पकड़े गये अभियुक्त के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया है।read more:https://khabarentertainment.in/khadiya-bazar-kota-road-becomes-a-death-trap-commuters-plagued-by-potholes-and-waterlogging/ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह के कुशल नेतृत्व में शुक्रवार को थाना मिर्जापुर पुलिस टीम द्वारा गश्त व चैकिंग के दौरान एक नशा तस्कर अभियुक्त सचिन उर्फ पहाड़ी पुत्र प्रेम सिंह निवासी ग्राम नागल माफी थाना मिर्जापुर जिला सहारनपुर को ग्राम मिर्जापुर से शेरपुर पेलो जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया अभियुक्त के कब्जे से 148 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। अभियुक्त द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के संबंध में लिंको की जाँच की जा रही है कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह ने कहा कि अपराधिक गतिविधियों में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बक्सा नहीं जायेगा नशें कारोबार को जड़ से समाप्त करना उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए ऑपरेशन सवेरा जारी रहेगा।