बहराइच। रामगांव थाना क्षेत्र स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में उस समय हड़कंप मच गया जब परिसर में प्रिंसिपल के ‘लापता’ होने के पोस्टर चस्पा कर दिए गए। यह पोस्टर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए गए हैं, जिसमें प्रिंसिपल स्मृति शर्मा पर नियमित रूप से संस्थान में उपस्थित न रहने का आरोप लगाया गया है।read more:https://khabarentertainment.in/staff-nurse-accuses-blood-center-operator-of-sexual-harassment-intimidation-and-mental-harassment-case-registered/बताया जा रहा है कि ABVP के प्रांतीय अध्यक्ष आदर्श शुक्ला के नेतृत्व में छात्रों ने विरोध स्वरूप यह कदम उठाया। पोस्टर के माध्यम से यह संदेश देने की कोशिश की गई कि प्रिंसिपल की गैरमौजूदगी के कारण संस्थान की व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही हैं और छात्रों की पढ़ाई पर इसका सीधा असर पड़ रहा है।छात्रों का आरोप है कि प्रिंसिपल स्मृति शर्मा अक्सर संस्थान से अनुपस्थित रहती हैं, जिससे प्रशासनिक कार्यों में लापरवाही देखने को मिल रही है। इसी के विरोध में यह अनोखा प्रदर्शन किया गया, जो अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है।मामले को लेकर अभी तक संस्थान प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं, छात्रों ने चेतावनी दी है कि यदि स्थिति में जल्द सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।