फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर क्षेत्र के हाजीपुर स्थित नाले से युवक अरुण खटीक का शव मिलने के बाद जनाक्रोश बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को हिंदूवादी संगठनों ने रसूलपुर मंदिर के पास धरना जारी रखते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, एनकाउंटर और बुलडोजर कार्रवाई की मांग की।धरने में पूर्व विधायक शिव सिंह चक सहित विभिन्न हिंदू संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।read more:https://khabarentertainment.in/asp-shubham-agarwal-reviewed-the-beat-police-personnel-at-the-police-office/मृतक के परिजनों का आरोप है कि पाकीज़ा होटल के मालिक के पुत्र शहनोज़ और उसके चार साथियों ने अरुण खटीक की हत्या की है। इसी मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों और पुलिस अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। मौके पर काफी देर तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा।स्थिति को देखते हुए क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को निष्पक्ष जांच और विधिक कार्रवाई का भरोसा दिलाया है, जबकि प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए है.