ललितपुर- भारतीय जनता पार्टी की जिला पदाधिकारी बैठक जिला कार्यालय पर आयोजित हुई।बैठक में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन मा धर्मपाल जी उपस्थित रहे।एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के मंत्री मा डा अनिल यादव जी उपस्थित रहे ।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने की और संचालन जिला महामंत्री गौरव गोतम ने किया।कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने कहा कि हमारे जनपद का सौभाग्य है कि आज हमारी इस बैठक में प्रदेश के संगठन शिल्पी प्रदेश महामंत्री संगठन मा धर्मपाल जी उपस्थित हैं। हमारे संगठन में प्रदेश अध्यक्ष के बाद ही संगठन महामंत्री का स्थान होता है जो सारे प्रदेश के संगठन को संगठनात्मक रुप से रचना में सहभागी होता है साथ ही प्रदेश के नवनियुक्त भारतीय जनता पार्टी के मंत्री मा अनिल यादव जी जो हमारे जिला प्रभारी भी रहे हैं उनका स्वागत करते हुए भी हमें हर्ष हो रहा है।इस अवसर पर उतर प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री मा धर्मपाल जी ने कहा कि हमारी कार्यकारिणी को गठित हुये ज्यादा समय नहीं हुआ है और विधानसभा चुनाव सामने है। इसलिए जितनी भी बैठकें होती है वह बूथ मजबूत करने की द्रष्टि से होती हैं। इसलिए हमें बूथ प्रबंधन सीख विधानसभा चुनाव के कील काँटें दुरुस्त कर बूथ का माइक्रोमैनेजमेंट सीख कर सोशल इंजीनियरिंग समझना है।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री धर्मपाल सिंह ने गुरुवार को ललितपुर आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बूथ के माइक्रोमैनेजमेंट समझाया और सोशल इंजीनियरिंग का मंत्र दिया। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी के जिला, मंडल, मोर्चा के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि मजबूत बूथ संरचना और कुशल बूथ प्रबंधन ही भाजपा की सुनिश्चित विजय का आधार बनेगा। 2027 के विधानसभा चुनाव की रणनीति के केंद्र में बूथ अध्यक्ष की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उनकी सक्रियता, निरंतरता और लक्ष्य-केंद्रित कार्यशैली ही प्रत्येक परिणाम को विजय में परिणित करेगी।
श्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि जो पार्टी पदाधिकारी मण्डल प्रभारी हैं उन्हें ध्यान रखना होगा कि प्रत्येक बूथ पर नियमित बैठक होना चाहिए, बैठक का एजेंडा पूर्व निर्धारित हो और रजिस्टर मेंटेन करना है और अभियानों एवं कार्यक्रमों की समीक्षा के साथ आगामी कार्ययोजना पर चर्चा करना है। प्रत्येक बूथ पर पार्टी के सभी कार्यक्रम एवं अभियान प्रभावी ढंग से संपन्न हों, इसके लिए बूथ समितियों को सक्रिय बनाना आवश्यक है। प्रत्येक पदाधिकारी एवं सदस्य को उसकी क्षमता और योग्यता के अनुसार दायित्व सौंपा जाए। बूथ स्तर पर पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ नेता—सभी को कार्ययोजना का हिस्सा बनाया जाना चाहिए। “मेरा बूथ, सबसे मजबूत” के संकल्प के साथ बूथ अध्यक्षों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का भाव भी होना चाहिए।read more:https://khabarentertainment.in/asp-shubham-agarwal-reviewed-the-beat-police-personnel-at-the-police-office/उन्होंने नए कार्यकर्ताओं और समर्थकों को पार्टी से जोड़ने पर जोर देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार एवं मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना है। समाज के हर वर्ग के साथ निरंतर संवाद, संपर्क और सेवा कार्यों के माध्यम से बूथ को सशक्त बनाना ही हमारा लक्ष्य होना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि मजबूत बूथ ही भाजपा की चुनावी सफलता का मूल आधार है। भाजपा का कार्यकर्ता परिश्रम का पर्याय है और अपने समर्पण से किसी भी परिणाम को अनुकूल बना सकता है। उन्होंने कहा कि आज का बूथ अध्यक्ष भविष्य में मंडल अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष या राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है—और यह अवसर केवल भाजपा में ही संभव है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि संगठन में जिला अध्यक्ष अगर अकेले ही काम करे तो सब काम हो नहीं पायेगा वल्कि हम सब पदाधिकारियो को मिलकर अपने अपने दायित्व लेकर काम करना पड़ेगा तभी हमारे संगठन का कार्य हो पायेगा। उन्होंने कहा कि हम सब मन से कार्य करें तो लगकर मतदान प्रतिशत बढ़ा सकते हैं एवं अपने प्रत्याशी का जीत का स्तर और अन्तर से बढ़ा सकते हैं। उत्तर प्रदेश में भाजपा के दो करोड़ बाबन लाख सदस्य हैं। इसके तदोपरांत उन्होंने पूर्व पदाधिकारियों, जिला कार्यकारिणी सदस्यों,मोर्चा , प्रकोष्ठ के सदस्यों को भी सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश में संगठन की द्रष्टि से समस्त अन्ठानवै जिलों में जिला अध्यक्ष घोषित हो चुके हैं अब मोर्चा के जिला अध्यक्ष घोषित होने हैं उसके बाद प्रकोष्ठ के पद घोषित होने हैं । उन्होंने कहा कि छियानवे जिलों में प्रशिक्षण वर्ग लग चुके हैं। उन्होंने कहा कि संगठन की समस्त नियुक्ति होने के बाद हम लोग विधानसभा चुनाव की तैयारियों में लग जायेंगे।अनन्त में उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के मंत्री डा अनिल यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत, झांसी ललितपुर सांसद पं अनुराग शर्मा,श्रम सेवा राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ उर्फ मन्नू कोरी,सदर विधायक रामरतन कुशवाहा एड, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनाली विवेक जैन,बरिष्ठ नेता बब्बू राजा बुन्देला,बरिष्ठ नेता अशोक गोस्वामी,पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप चौबे, हरीराम निरंजन, जगदीश सिंह लोधी एड , रमेश कुमार सिंह लोधी एड,जिला महामंत्री हरीराम सिंह लोधी एड, गौरव गौतम,रजनी अहिरवार,डा राजकुमार जैन, ईं भागीरथ बरुआ, गन्धर्व सिंह लोधी बाबूजी,मुन्ना लाल जैन सैदपुर, निखिल रामकुमार तिवारी, श्रीकांत कुशवाहा, कौस्तुभ चौवे,गौरव चौधरी,रमेश कुमार खटीक,हाकिम सिंह लोधी, बसंती लारिया, बंशीधर श्रीवास बाबू जी,जिला कोषाध्यक्ष मनीष सड़ैया, जिला मीडिया प्रभारी देवेन्द्र गुरु,जिला उपाध्यक्ष अरविंद कौशिक, रुचिका बुन्देला,रजनी साहू, रमेश कुशवाहा नझाई, अवतार सिंह लोधी, उमाशंकर भोंड़ेले ,अनुपमा जैन, जिला मंत्री दीपक पाराशर, सोनाली राजीव बबेले,ध्रुव सिंह सिसौदिया,प्रभुदयाल गन्धर्व,मिहिरवान पटैल, सुनीता पंथ,पूजा रैकवार एड, देवेन्द्र तिवारी, मोर्चा उपाध्यक्ष अजय पटैरिया मण्डल अध्यक्ष गण भगत सिंह राठौर,रामगोपाल विश्वकर्मा, आशीष त्रिपाठी, रामस्वरूप निरंजन,शेलेन्द्र प्रताप सिंह , प्रमोद नायक,नीरज पटैरिया, दैवी सिंह बुंदेला,देशपत कुशवाहा, मोहनलाल रैकवार, अनुपम चौबे, चन्द्रशेखर पंथ,डा स्वाधीनता कृष्ण,शशिशेखर पांडेय, कमलापति रिछारिया, महेंद्र सिंह राजावत,ईं बी के पाल,अजय जैन साईकिल, अशोक रावत , जगदीश सिंह निरंजन,मोर्चा अध्यक्ष गण श्री मती लक्ष्मी रावत,सुरेश टोंटे, नीतेश संज्ञा,,अब्दुल नासिर मंसूरी, मनविंदर कौर,सुरेन्द्र प्रताप सिंह रजक, संदीप सिंह बुंदेला, धर्मेन्द्र गोस्वामी, आशीष रावत,मनीष अग्रवाल,रुपेश साहू, सोमेश गुप्ता, विक्रांत रावत, दिनेश गोस्वामी एड,शशिशेखर पांडेय,डा दीपक चौबे,,देवेन्द्र सिंह बरौदिया, महेंद्र प्रताप सिंह बुंदेला, उमाशंकर चौबे,के पी सिंह बुंदेला,आशीष हुड्डैत,मनोज खटीक, रोहित रावत,जीतू राजा प्रधान,गजेन्द्र सिंह राजपूत,आशीष सैनी, सुमित समैया,विलास पटैरिया,नील पटैरिया,श्याम बिहारी कौशिक, सुरेश कोंते,राहुल सिंह लोधी,अभिमन्यु सिंह लोधी,विजय प्रताप सिंह राजपूत, अरुण तिवारी, घनश्याम दास साहू, राहुल साहू,
कल्लू पाल, सुनील तिवारी, अरविंद सिंह लोधी गुरसौरा, सुभाष शर्मा, राज झांआदि उपस्थित रहे।