विकसित भारत कॉन्क्लेव में श्री शिशिर बजाज को महाराष्ट्र के गौरव सम्मान नवाजा गया 

Share
ललितपुर-  बजाज समूह के चेयरमैन एमेरिटस एवं बजाज फाउंडेशन के अध्यक्ष  शिशिर बजाज को भारतीय उद्योग, विशेषकर चीनी एवं एथेनॉल क्षेत्र में उनके असाधारण योगदान, ग्रामीण विकास के प्रति समर्पण तथा सामाजिक परिवर्तन में उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रतिष्ठित ‘महाराष्ट्र के गौरव’ सम्मान से सम्मानित किया गया।read more:https://khabarentertainment.in/ghosiya-nagar-panchayats-entire-system-collapsed-during-just-five-minutes-of-rain/
नई दिल्ली स्थित हयात रीजेंसी में मंगलवार को आयोजित आयोजित ‘विकसित भारत कॉन्क्लेव’ के दौरान प्रतिष्ठित कॉफी टेबल बुक “महाराष्ट्र के गौरव” का लोकार्पण केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री  नितिन गडकरी तथा अन्य केंद्रीय मंत्रियों, नीति-निर्माताओं, उद्योग जगत की अग्रणी हस्तियों और देशभर से आए विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।
कॉफी टेबल बुक के विशेष संस्करण में  शिशिर बजाज के जीवन, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर नौ पृष्ठों का विस्तृत आलेख प्रकाशित किया गया है। इसमें संस्थापक श्री जमनालाल बजाज की राष्ट्रसेवा, स्वदेशी, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं मानवीय मूल्यों की विरासत को आगे बढ़ाने में श्री शिशिर बजाज की महत्वपूर्ण भूमिका का विस्तृत उल्लेख किया गया है। शिशिर बजाज के नेतृत्व में बजाज हिंदुस्तान शुगर लिमिटेड ने उल्लेखनीय प्रगति करते हुए दो चीनी मिलों से बढ़कर चौदह चीनी मिलों तथा एक डिस्टिलरी से बढ़कर छह डिस्टिलरी तक विस्तार किया। कंपनी आज देश की अग्रणी एकीकृत चीनी एवं एथेनॉल उत्पादक कंपनियों में शामिल है तथा भारत की जैव ईंधन नीति और ऊर्जा सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।उनके दूरदर्शी नेतृत्व में समूह ने ऊर्जा क्षेत्र में भी उल्लेखनीय विस्तार किया। वर्तमान में समूह के चेयरमैन कुशाग्र नयन बजाज के नेतृत्व में बजाज समूह चीनी, एथेनॉल, उपभोक्ता उत्पाद एवं विद्युत उत्पादन सहित विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर नई उपलब्धियाँ हासिल कर रहा है। बजाज एनर्जी लिमिटेड एवं ललितपुर पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड के माध्यम से समूह 2430 मेगावाट तापीय विद्युत उत्पादन क्षमता के साथ उत्तर प्रदेश की ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है तथा भविष्य की ऊर्जा आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सतत एवं उन्नत ऊर्जा समाधान विकसित करने की दिशा में कार्यरत है।कॉफी टेबल बुक में बजाज फाउंडेशन द्वारा जल संरक्षण, नदी पुनर्जीवन, प्राकृतिक खेती, महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास, नवीकरणीय ऊर्जा तथा ग्रामीण आजीविका के क्षेत्र में किए जा रहे व्यापक कार्यों का भी उल्लेख है। महाराष्ट्र, राजस्थान एवं उत्तर प्रदेश के 2,000 से अधिक गांवों में संचालित विभिन्न परियोजनाओं के माध्यम से अब तक 22 लाख से अधिक लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *