15 से 23 तक लगेगा लवकुश एवं अखिल भारतीय राष्ट्रीय रामायण मेला  

Share
भदोही। महर्षि वाल्मीकि की तपोस्थली एवं लव-कुश जन्मस्थली सीतामढ़ी में 15 से 23 जुलाई तक लवकुश मेला एवं अखिल भारतीय राष्ट्रीय रामायण मेला का आयोजन किया जाएगा। मेले की तैयारियों के संबंध में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम शैलेश कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। जहां पर उनके द्वारा संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान डीएम ने कहा कि लवकुश मेला जनपद की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान है। इसे दिव्य, भव्य, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना सभी विभागों की सामूहिक जिम्मेदारी है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युत, स्वच्छता की सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम ज्ञानपुर को मेला अधिकारी तथा सीओ ज्ञानपुर को सहायक मेला अधिकारी नामित किया गया।read more:https://worldtrustednews.in/yogi-government-working-to-make-youth-skilled-in-line-with-industry-demand/
एएसपी शुभम अग्रवाल ने मेला क्षेत्र के बाहर पार्किंग स्थलों का चिन्हांकन, सुचारु यातायात और पब्लिक एड्रेस सिस्टम की व्यवस्था के निर्देश दिए। डीएम ने जर्जर तार एवं पोल तत्काल बदले जाने, निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित किए जाने के लिए विद्युत विभाग को निर्देश दिए। सीएमओ को 24 घंटे 3 पालियों में चिकित्सकों की टीम, दवाएं एवं एम्बुलेंस की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। अग्निशमन विभाग को अग्नि सुरक्षा के सभी प्रबंध किए जाने, लोक निर्माण विभाग को मेला मार्गों को आवागमन योग्य बनाएं जाने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि झूलों की तकनीकी जांच हो। वहीं जिला पंचायत को सीसीटीवी, प्रकाश व्यवस्था, जनरेटर, घाटों पर बांस बैरिकेडिंग, नाव व प्रशिक्षित गोताखोरों की व्यवस्था कराएं जाने तथा ईओ गोपीगंज को सफाईकर्मी, 3 कूड़ा वाहन, 3 मोबाइल शौचालय व 5 पेयजल टैंकर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि मेला परिसर को पूर्णतः पॉलिथीन मुक्त रखा जाए। खाद्य सुरक्षा विभाग खाद्य पदार्थों की नियमित जांच करें और मिलावटी सामान पर रोक लगाए। जल निगम खराब हैंडपंपों का सर्वे कर तत्काल मरम्मत कराएं। डीएम ने सभी अधिकारियों को मेला शुरू होने से पूर्व शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण कर आख्या प्रस्तुत करने को कहा। किसी भी स्तर पर लापरवाही, शिथिलता या उदासीनता‌ पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी।  उन्होंने एसडीएम, सीओ, डीपीआरओ एवं बीडीओ को मेला क्षेत्र का संयुक्त निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए। इस मौके पर एडीएम शुभांगी शुक्ला, समस्त ईओ, विभिन्न विभागों के अभियंता, मेला अध्यक्ष मुन्ना लाल पांडेय, धर्मेंद्र सिंह, श्री नारायण दुबे, ग्राम प्रधान सीतामढ़ी तथा आयोजन समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *