सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन के निर्देश पर सहारनपुर पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जारी स्थानांतरण आदेश के तहत जनपद के 44 उपनिरीक्षकों (एसआई) का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण करते हुए उन्हें नई तैनाती दी गई है। इस बदलाव का उद्देश्य पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना तथा विभिन्न थानों और चैकियों में कानून-व्यवस्था को मजबूत करना बताया गया है। जारी आदेश के अनुसार थाना सरसावा से उपनिरीक्षक गौरव कुमार को चैकी प्रभारी कैम्प (थाना सदर बाजार) बनाया गया है। लोकेश सिंह को तल्हेड़ी बुजुर्ग चैकी से खलासी लाइन चैकी, अतुल कुमार को कुतुबशेर चैकी से पिलखनी चैकी, सुंदर सिंह को गोपाली चैकी से नुमाईश कैंप चैकी तथा संदीप अधाना को खानकाह चैकी से पेपर मिल चैकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। स्थानांतरण सूची में देवबंद, सदर बाजार, कुतुबशेर, गागलहेड़ी, नागल, बेहट, नकुड़, गंगोह, मिर्जापुर, रामपुर मनिहारान, कोतवाली देहात, जनकपुरी और बड़गांव सहित कई थाना क्षेत्रों के चैकी प्रभारियों एवं उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।read more:https://pahaltoday.com/pm-modi-explained-the-importance-of-every-vote-and-said-that-everyone-should-use-their-vote/कई अधिकारियों को पुलिस लाइन से विभिन्न थानों एवं चैकियों पर नई जिम्मेदारी दी गई है, जबकि कुछ को चैकियों से थानों और पुलिस लाइन में स्थानांतरित किया गया है। एसएसपी कार्यालय से जारी आदेश में सभी संबंधित पुलिस अधीक्षकों, क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों तथा प्रतिसार निरीक्षक को निर्देश दिए गए हैं कि स्थानांतरण आदेश का तत्काल अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। साथ ही सभी स्थानांतरित उपनिरीक्षकों को बिना विलंब नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश भी दिए गए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा है, जिससे जनपद में पुलिस व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाया जा सके तथा संवेदनशील क्षेत्रों में प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित हो। आगामी कांवड़ यात्रा और अन्य महत्वपूर्ण आयोजनों को देखते हुए भी पुलिस बल के बेहतर प्रबंधन के उद्देश्य से यह फेरबदल महत्वपूर्ण माना जा रहा है।