संचारी रोग नियंत्रण अभियान तेज, जनपदभर में चला सफाई अभियान

Share

सोनभद्र। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत मंगलवार को जनपदभर में व्यापक स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत गांवों और शहरी क्षेत्रों में साफ-सफाई, फॉगिंग, झाड़ियों की कटाई, नालियों की सफाई तथा लोगों को रोगों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।read more:https://pahaltoday.com/pm-modi-calls-for-women-empowerment-calls-women-reservation-a-historic-opportunity/जिलाधिकारी के निर्देश पर उच्च जोखिम वाले गांवों में माइक्रोप्लान के अनुसार विशेष स्वच्छता अभियान संचालित किया गया। इसमें सफाईकर्मियों, पंचायत सहायकों, आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा ग्राम प्रधानों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस दौरान ग्रामीणों को संचारी एवं संक्रामक रोगों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। अभियान के तहत जनपद के 136 विद्यालयों में संचारी रोग जागरूकता रैलियां निकाली गईं। वहीं ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों ने 23 प्रभात फेरियां और ग्राम पंचायत अधिकारियों ने 21 गांवों में जनसभाएं आयोजित कर स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक किया। इस दौरान नालियों की सफाई, झाड़ियों की कटाई, खराब हैंडपंपों का चिन्हीकरण एवं मरम्मत, हैंडपंप चबूतरों की मरम्मत और शौचालय निर्माण जैसे कार्य भी कराए गए। नगर पंचायत क्षेत्रों में नालियों की सफाई के साथ वार्डों में फॉगिंग कर मच्छरों के प्रकोप को रोकने के प्रयास किए गए। इसके अलावा पशुपालकों को भी संचारी रोगों की रोकथाम के संबंध में जागरूक किया गया तथा कृंतक नियंत्रण के लिए बैठकों का आयोजन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान को पूरी गंभीरता के साथ निरंतर संचालित किया जाए, ताकि जनपदवासियों को स्वच्छ, सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *