डीएपी-यूरिया को लेकर किसानों ने किया प्रदर्शन, दी आंदोलन की चेतावनी

Share

सोनभद्र। किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के बैनर तले मंगलवार को बट सहकारी केंद्र पर किसानों ने प्रदर्शन कर समय पर डीएपी और यूरिया उपलब्ध कराने की मांग उठाई। कार्यक्रम की शुरुआत पेड़ हैं तो प्राण हैं अभियान के तहत किसानों को फलदार पौधों के वितरण से हुई।read more:https://pahaltoday.com/school-chalo-campaign-increased-awareness/
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्रा ने कहा कि किसानों की अनदेखी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने जिला कृषि अधिकारी, जिलाधिकारी और संबंधित अधिकारियों से मांग की कि प्रत्येक किसान को प्रति बीघा एक बोरी डीएपी और एक बोरी यूरिया उपलब्ध कराया जाए, ताकि खेती का कार्य प्रभावित न हो। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर मोर्चा व्यापक आंदोलन करेगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। रामकेश पनिका ने कहा कि किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा किसानों के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ता रहेगा। वहीं महेंद्र पटेल ने कहा कि यदि किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो जनप्रतिनिधियों का बहिष्कार किया जाएगा और आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा। उमाशंकर सिंह ने आरोप लगाया कि किसानों की समस्याओं का समय पर समाधान नहीं होने से उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन में मौजूद किसानों ने सहकारी समितियों पर पर्याप्त मात्रा में डीएपी और यूरिया उपलब्ध कराने की मांग करते हुए कहा कि उन्हें खाद के लिए भटकना नहीं पड़ना चाहिए। अंत में किसानों ने चेतावनी दी कि शीघ्र समाधान नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस दौरान आकाश चैहान, शत्रुधन बिंद, दिनेश चेरो, विजय चैहान, विक्की पटेल, राजू मौर्य सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *