गाजियाबाद के निवाड़ी थाना पुलिस ने पूठरी गांव में हुए 21वर्षीय तरुण उर्फ नमित हत्याकांड का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर दिखाया। पुलिस ने हत्या आरोपी निरांचल उर्फ मंत्री के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त दरांती और मृतक का मोबाइल फोन बरामद किया है।पुलिस पूछताछ में हत्या आरोपी ने बताया कि वह पूजा-पाठ करता था,लेकिन मृतक और उसके साथी उसे बाबा-बाबा कहकर चिढ़ाते थे।घटना वाले दिन जंगल में तरुण अकेला मिला,जहां कहासुनी के बाद गुस्से में उसने दरांती से हमला कर उसकी हत्या कर दी।इसके बाद शव को घसीटकर ईख के खेत में प्लास्टिक की बोरी से ढक दिया।read more:https://pahaltoday.com/a-unique-initiative-by-the-teachers-of-pm-shri-samvilian-vidyalaya-to-show-family-like-affection-towards-the-students/पुलिस आला अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से आरोपी तक पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया।आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे पुलिस अभिरक्षा में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की तैयारी की जा रही है।