मुख्यमंत्री की अनुकंपा से सहारनपुर में विकास की बयार: महापौर

Share

सहारनपुर। महापौर डॉ. अजय कुमार ने आज वार्ड संख्या 48 के विनय नगर में नमो पार्क के निकट सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का पूजा अर्चना के साथ विधिवत शुभारंभ किया। सड़क व नाली निर्माण पर करीब साढे़ 12 लाख रुपये की लागत आयेगी। महापौर डॉ. अजय कुमार आज सुबह विनय नगर पहुंचे तो क्षेत्र के लोगों ने महापौर का जोरदार स्वागत किया। महापौर ने पूजा अर्चना के साथ सीसी सड़क व नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ करते हुए कहा कि वार्डो में सीसी सड़क व नाली निर्माण से जहां क्षेत्र के लोगों को आवागमन और जल निकासी की सुविधा प्राप्त होगी वहीं शहर के विकास में यह निर्माण अपनी भूमिका निभायेगा। उन्होंने कहा कि वार्डो का विकास समग्रता मंें शहर का विकास करता है, और सहारनपुर का समग्र विकास एवं नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। महापौर ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहारनपुर के विकास पर सर्वाधिक ध्यान दे रहे है।read more:https://pahaltoday.com/bangladesh-foreign-minister-who-met-jaishankar-said-send-sheikh-hasina-back/उनके मार्गदर्शन और अनुकंपा से ही सहारनपुर में विकास की बयार बह रही है। इस दौरान पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, पूर्व भाजपा महानगर अध्यक्ष हेमंत अरोड़ा, पार्षद दिग्विजय चैहान, मुकेश गक्खड, ,पार्षद ज्योति अग्रवाल, नामित पार्षद मनीष सचदेवा व अरुण गुप्ता, पार्षद प्रतिनिधि अनिल शर्मा, महानगर उपाध्यक्ष अमित गर्ग के अलावा मांगेराम त्यागी, ठाकुर घनश्याम सिंह, सुधीर राणा,आशीष अग्रवाल, सुभाष सैनी व राहुल गांधी सहित अनेक गणमान्य नागरिक व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *