सभी तहसीलों में प्राप्त कुल 81 शिकायतों में से मौके पर किया गया 7 का निस्तारण

Share
भदोही। जनपद के सभी तहसीलों में सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम शैलेश कुमार और एसपी अभिनव त्यागी ने औराई तहसील में रहकर फरियादियों की शिकायतों को सुना। डीएम द्वारा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान जनपद के सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 81 प्रकरण प्राप्त हुए। इनमें से 7 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर शिकायतकर्ताओं को तत्काल राहत दी गई। शेष प्रकरणों को संबंधित विभागों को भेजते हुए डीएम ने समयबद्ध और तथ्यपरक निपटारे के निर्देश दिए। राजस्व से जुड़े मामलों के निस्तारण के लिए पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम गठित करने के भी निर्देश दिए गए। डीएम ने कहा कि शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता आमजन की समस्याओं का संतोषजनक समाधान है। निस्तारण में लापरवाही या विलंब बर्दाश्त नहीं होगा। शिकायतों का निपटारा औपचारिकता के लिए न होकर ऐसा हो जिससे फरियादी पूरी तरह संतुष्ट हो। डीएम ने एसडीएम औराई को निर्देशित किया कि ग्राम सचिवालयों में लेखपालों की नियमित उपस्थिति के लिए तत्काल रोस्टर जारी किया जाए।read more:https://pahaltoday.com/us-iran-ceasefire-a-positive-step/लेखपाल गांवों में बैठकर स्थानीय स्तर पर समस्याएं सुनें और आपसी संवाद से विवादों का निपटारा कराएं, ताकि ग्रामीणों को तहसील के चक्कर न लगाने पड़ें। किसानों के हित से जुड़ी फार्मर आईडी की समीक्षा में डीएम ने बताया कि तहसील औराई में लगभग 6,600 किसानों की आईडी बनना शेष है। उन्होंने लेखपाल, कानूनगो और कृषि विभाग को विशेष अभियान चलाकर सभी पात्र किसानों की आईडी शत-प्रतिशत बनवाने के निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि जनपद में प्रतिदिन जनसुनवाई हो रही है। शिकायतों की गुणवत्ता जांचने के लिए प्रशासन रैंडम आधार पर शिकायतकर्ताओं से फोन पर फीडबैक ले रहा है। असंतुष्ट पाए जाने पर प्रकरण की पुनः समीक्षा की जाएगी। डीएम व एसपी ने विभिन्न विभागों के कल्याणकारी योजनाओं के स्टॉलों का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल पर उन्होंने स्वयं बीपी और शुगर की जांच कराई और लोगों से नियमित स्वास्थ्य परीक्षण की अपील की। इस दौरान एसडीएम भदोही अरुण गिरि के समक्ष 34 में 4 और एसडीएम ज्ञानपुर भानसिंह के समक्ष 29 में 4 प्रकरणों का निस्तारण किया गया।
इस मौके पर जनपद स्तरीय अधिकारी, एसडीएम, सीओ, तहसीलदार सहित पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *