भदोही। काशीराज संस्कृत महाविद्यालय ज्ञानपुर में सोमवार को संस्कृत मानदेय शिक्षक उत्थान समिति के जनपद इकाई के पदाधिकारियों का चयन किया गया। चयन प्रक्रिया संस्कृत मानदेय शिक्षक उत्थान समिति की प्रदेश कार्यकारिणी के प्रधान संरक्षक डॉ.मनोज कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में हुई।read more:https://pahaltoday.com/voluntary-childlessness-the-need-of-the-hour/
इस दौरान बैठक में सर्वसम्मति से जिले की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष डॉ.धर्मेंद्र कुमार मिश्र, उपाध्यक्ष श्यामधर पांडेय, सहउपाध्यक्ष मंगला प्रसाद तिवारी, महामंत्री शिवसागर पांडेय, संगठन मंत्री निर्मल पाठक, कोषाध्यक्ष सतीश कुमार व मीडिया प्रभारी विनय कुमार मिश्र बनाए गए। इसके साथ ही महिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी विजया शिवम को दी गई। इस दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि समिति संस्कृत मानदेय शिक्षकों की समस्याओं, मानदेय वृद्धि, नियमितीकरण और अन्य लंबित मांगों को लेकर शासन-प्रशासन तक आवाज उठाएगी। साथ ही शिक्षकों के उत्थान और सम्मान के लिए कार्य करेगी।इस मौके पर बड़ी संख्या में जनपद के संस्कृत मानदेय शिक्षक उपस्थित रहे।