बाराबंकी। पुलिस ने एक बार फिर गुम हुए मोबाइल फोन बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देश पर सर्विलांस सेल और थाना स्तर की संयुक्त टीमों ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से करीब 17 लाख रुपये मूल्य के 85 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को वापस सौंप दिए। अपने खोए हुए मोबाइल और उसमें मौजूद महत्वपूर्ण डेटा वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने बाराबंकी पुलिस का आभार जताया। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने आम नागरिकों के गुम हुए मोबाइल फोन की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए सर्विलांस सेल और सभी थाना प्रभारियों को विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में सर्विलांस सेल और थाना स्तर की संयुक्त टीमों ने ब्म्प्त् पोर्टल के माध्यम से तकनीकी विश्लेषण, मोबाइल ट्रैकिंग और डिजिटल निगरानी कर विभिन्न स्थानों से 85 मोबाइल फोन बरामद किए। पुलिस के अनुसार बरामद किए गए मोबाइल फोनों की अनुमानित कीमत करीब 17 लाख रुपये है। पुलिस लाइन स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी सदर आलोक कुमार पाठक ने बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द किए। अपने खोए हुए मोबाइल फोन और उसमें सुरक्षित महत्वपूर्ण डेटा वापस मिलने पर मोबाइल स्वामियों ने खुशी जाहिर करते हुए बाराबंकी पुलिस की सराहना की।read more:https://pahaltoday.com/retired-teachers-and-shikshamitras-honored-at-baragaon-brc/कई लोगों ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका मोबाइल दोबारा मिल पाएगा, लेकिन पुलिस की सक्रियता के कारण यह संभव हो सका। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों को साइबर अपराधों से बचाव के बारे में भी जागरूक किया। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या बलइमतबतपउम.हवअ.पद पर शिकायत दर्ज करें। इसके साथ ही यातायात नियमों का पालन करने और डिजिटल सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने की भी अपील की गई। मोबाइल रिकवरी अभियान में सर्विलांस सेल प्रभारी उपनिरीक्षक अजय सिंह के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल शैलेन्द्र प्रताप सिंह, मजहर अहमद, चन्द्रभान, बृजेश कुमार, कांस्टेबल शैलेन्द्र कुमार, प्रवीण शुक्ल, अंकुर, रविन्द्र कुमार, महिला कांस्टेबल सुनिधि पाण्डेय तथा जनपद के सभी थानों की ब्म्प्त् पोर्टल टीमों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सात महीने में 785 मोबाइल बरामद बाराबंकी पुलिस के अनुसार मोबाइल रिकवरी अभियान लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। पिछले सात महीनों में सर्विलांस सेल और संबंधित पुलिस टीमों ने 785 से अधिक मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 56 लाख रुपये है। सभी मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को लौटाए जा चुके हैं। बाराबंकी पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि उनका मोबाइल फोन गुम हो जाए या चोरी हो जाए तो वे तत्काल अपने नजदीकी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराएं अथवा सीईआईआर पोर्टल पर ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज करें। इससे मोबाइल फोन को ट्रैक करने, ब्लॉक करने और बरामद करने में काफी सहायता मिलती है।