बाराबंकी में गूंजेगी गौ-रक्षा और सनातन धर्म रक्षा की हुंकार

Share

बाराबंकी। गौ रक्षा एवं सनातन संस्कृति जनजागरण यात्रा के तहत जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती 12 जुलाई को बाराबंकी पहुंचेंगे। जिले की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में भ्रमण, स्वागत एवं आशीर्वचन कार्यक्रमों के बाद वह रामनगर विधानसभा के ग्राम मलौली स्थित श्री पंच मुखी हनुमान धाम दंडी संन्यासी आश्रम एवं जगतगुरुकुलम में रात्रि विश्राम करेंगे। यह जानकारी यात्रा के जिला प्रभारी दंडी स्वामी श्री असंभव सम्भावनंदरू सरस्वती ने दी। रविवार को ग्राम मलौली स्थित श्री पंच मुखी हनुमान धाम दंडी संन्यासी आश्रम एवं जगतगुरुकुलम में आयोजित प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए दंडी स्वामी श्री असंभव सम्भावनंदः सरस्वती ने बताया कि यात्रा कार्यक्रम के अनुसार शंकराचार्य का जिले के कई स्थानों पर स्वागत किया जाएगा। जनपद बाराबंकी में उनकी यात्रा हैदरगढ़ विधानसभा से शुरू होकर रामनगर पर समाप्त होगी।read more:https://pahaltoday.com/mohsina-kidwai-was-a-leading-leader-in-the-countrys-politics-rajnath/इस दौरान विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित होंगे, जहां वह श्रद्धालुओं को संबोधित करेंगे और गौ संरक्षण व सनातन संस्कृति के संरक्षण का संदेश देंगे। यात्रा के स्वागत और धर्मसभा को लेकर सनातन समाज के लोगों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। उन्होंने बताया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य गौ माता की रक्षा, भारतीय संस्कृति का संरक्षण और सनातन मूल्यों के प्रति जनजागरण करना है। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं को शंकराचार्य जी का आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर मिलेगा और गौ संरक्षण के लिए समाज की सहभागिता का आह्वान किया जाएगा। आयोजकों ने बाराबंकी और आसपास के क्षेत्रों के लोगों से परिवार और मित्रों के साथ इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। समस्त सनातनी परिवार की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। आयोजकों का कहना है कि गविष्टि यात्रा समाज में गौ संरक्षण और धार्मिक-सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का माध्यम बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *