बहराइच ( मिहीपुरवा )l जनपद बहराइच के कतर्निया घाट वन्यजीव प्रभाग में थाना सुजौली व रेंज निशानगाड़ा अंतर्गत सरयू नहर में मगरमच्छ के हमले से एक महिला की मौत हो गई। मगरमच्छ महिला का एक पैर खा चुका था और शरीर पर कई गहरे जख्म थे।मृतका की पहचान केतकी, उम्र 55 वर्ष, पत्नी रमेश, निवासी मोहकमपुरवा, ग्राम पंचायत चफरिया के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि केतकी शनिवार शाम पड़ोसी गांव हजारीपुरवा में एक रिश्तेदार के यहां शादी में शामिल होने के लिए घर से निकली थी। रातभर घर न लौटने परिजन परेशान थे।रविवार सुबह लगभग 9 बजे सरयू नहर के 10 नंबर पुल से लगभग 600 मीटर दूर रमपुरवा गांव के पास ग्रामीणों ने नहर में एक मगरमच्छ को महिला का शव मुंह में दबाए देखा। शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़ पड़े। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रमपुरवा विनोद वर्मा ने ग्रामीणों की मदद से मगरमच्छ के चंगुल से शव को छुड़ाकर बाहर निकाला।read more:https://pahaltoday.com/the-person-who-complained-about-the-kidney-issue-is-now-being-investigated-for-cyber-fraud/घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रकाश चंद्र शर्मा ने एसआई मारकंडे मिश्रा और सत्तार को मौके पर भेजा। लेखपाल अरुण कुमार व ग्राम प्रधान चफरिया अजीज अहमद ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की। महिला का शव घर से करीब 3 किलोमीटर दूर बरामद हुआ।पुलिस टीम ने लेखपाल व ग्राम प्रधान की मौजूदगी में शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना मिलते ही घटनास्थल परिजन पहुंचे और रोते-बिलखते रहे। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बाद भी वन विभाग का कोई भी अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। कतर्नियाघाट क्षेत्र में बारिश के बाद मगरमच्छ के हमलों की घटनाएं बढ़ गई हैं।