कांवड़ यात्रा के मद्देनजर यूपी-उत्तराखंड पुलिस अलर्ट

Share

गागलहेड़ी। आगामी श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड पुलिस ने संयुक्त रूप से कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों राज्यों के पुलिस अधिकारियों ने सीमा क्षेत्र से लेकर गागलहेड़ी और फतेहपुर तक पूरे मार्ग का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान गागलहेड़ी थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार, बिहारीगढ़ थाना प्रभारी, फतेहपुर थाना प्रभारी तथा उत्तराखंड थाना प्रभारी अपनी-अपनी पुलिस टीम के साथ कावड़ मार्ग पर मौजूद रहे। अधिकारियों ने उत्तराखंड सीमा से शुरू होकर गागलहेड़ी एवं फतेहपुर तक कांवड़ मार्ग पर संवेदनशील स्थानों, यातायात व्यवस्था, बैरिकेडिंग अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।read more:https://pahaltoday.com/mohsina-kidwai-passes-away-an-era-has-come-to-an-end/ पुलिस ने मार्ग में पड़ने वाले प्रमुख चैराहों, भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं संभावित संवेदनशील क्षेत्रों का भी जायजा लिया।  उन्होंने कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है मानकर दोनों राज्यों की पुलिस आपसी समन्वय के साथ पूरी मुस्तैदी से कार्य करेगी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान सीमा क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *