भदोही। थाना गोपीगंज क्षेत्र के पूरे झम्मन गांव की पाल बस्ती में रविवार को रहस्यमय परिस्थितियों में पांच मवेशियों की मौत हो गई। मरने वालों में एक बकरी, तीन बकरे और एक छुट्टा बछड़ा शामिल हैं। इस घटना से पशुपालकों में हड़कंप मच गया है।read more:https://pahaltoday.com/pm-modi-calls-for-women-empowerment-calls-women-reservation-a-historic-opportunity/
इस दौरान पशुपालक श्यामलाल पाल और सुरेश पाल ने बताया कि रविवार सुबह उनकी बकरियां घर के पास स्थित एक बाग में चरने गई थीं। उनका आरोप है कि बाग में कोई अज्ञात पदार्थ खाने के बाद एक-एक कर इन मवेशियों की मौत हो गई। हालांकि घटना कीसूचना डायल-112 (पीआरवी) को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पशुपालकों को इस संबंध में थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी। पशुपालकों ने थाना गोपीगंज में प्रार्थना पत्र देकर मृत मवेशियों का पोस्टमार्टम कराने और मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि इस घटना से उन्हें लगभग एक लाख रुपए का आर्थिक नुकसान हुआ है।