किया कार की टक्कर से 35 वर्षीय बाइक चालक गंभीर रूप से घायल

Share
भदोही। थाना चौरी क्षेत्र के कंधिया रेलवे फाटक के पास रविवार को सायं करीब 5 बजे तेज रफ्तार किया कार ने बाइक सवार को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में 35 वर्षीय बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। कार में सवार 3-4 लोग मौके से फरार हो गए। कपसेठी से भदोही की तरफ एक पिकअप जा रही थी। उसके पीछे बाइक सवार भदोही कोतवाली क्षेत्र के मुसीलाटपुर गांव निवासी विनोद कन्नौजिया अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह कंधिया रेलवे फाटक के पास पहुंचा। विपरीत दिशा से वाराणसी की तरफ जा रही किया कार यूपी 65 एफएन 3948 ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार में 3-4 लोग सवार थे और सभी शराब के नशे में थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और विनोद के सिर में गंभीर चोटें आईं साथ ही पैर भी टूट गया। कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद मौके पर भीड़ जुटने लगी तो कार सवार सभी लोग गाड़ी छोड़कर फरार हो गए।read more:https://pahaltoday.com/school-chalo-campaign-increased-awareness/ ग्रामीणों ने सूचना चौरी थाना पुलिस को दी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक रामसरीख गौतम मय दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल विनोद कन्नौजिया को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं क्षतिग्रस्त किया कार और बाइक को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर फरार कार सवारों की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *