भदोही। साइबर अपराधियों के झांसे में आकर ठगी का शिकार हुए एक व्यक्ति को पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क सुरियावां ने बड़ी राहत दिलाई है। हेल्प डेस्क की त्वरित कार्रवाई से पीड़ित के खाते में गायब हुए 10,000 रुपए वापस करा दिए गए। आवेदक राजकुमार यादव निवासी ग्राम पाली थाना सुरियावां के साथ 10,000 रुपए का गलत ट्रांजेक्शन हो गया था। पीड़ित ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके मोबाइल पर लिंक भेजा, जिसे क्लिक करते ही मोबाइल हैंग हो गया और खाते से रुपये निकल गए।read more:https://worldtrustednews.in/intensive-campaign-under-mission-shakti-phase-5-0-in-ghazipur-anti-romeo-team-activated/ इसके बाद पीड़ित ने ऑनलाइन साइबर शिकायत दर्ज कराई। एसपी अभिनव त्यागी के निर्देशन में साइबर हेल्प डेस्क थाना सुरियावां ने प्रार्थना पत्र और एनसीआरपी पोर्टल का अवलोकन कर त्वरित कार्रवाई की। टीम ने समन्वय स्थापित कर पीड़ित राजकुमार यादव के खाते में 10,000 रुपए वापस कराए। धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित ने एसपी और साइबर हेल्प डेस्क सुरियावां का आभार जताते हुए पुलिस की सराहना की।