गाजीपुर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रभावी पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गाजीपुर यातायात पुलिस ने बिरनो टोल प्लाजा पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान विभिन्न यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 194 वाहनों का चालान करते हुए ₹3,58,500 का जुर्माना लगाया गया।read more:https://pahaltoday.com/the-film-bolo-radhe-radhe-has-the-power-to-shake-our-soul-along-with-entertainment-ravi-bhatia/श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक, यातायात एवं सड़क सुरक्षा, उत्तर प्रदेश के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक गाजीपुर डॉ. ईरज राजा के पर्यवेक्षण में आयोजित इस अभियान का नेतृत्व अपर पुलिस अधीक्षक नगर राकेश कुमार मिश्र ने किया। उनके साथ एआरटीओ गाजीपुर, क्षेत्राधिकारी यातायात, यातायात निरीक्षक बालेंद्र कुमार एवं थाना बिरनो प्रभारी की मौजूदगी में 8 टीमों का गठन कर संयुक्त रूप से चेकिंग की गई।अभियान के दौरान नशे की हालत में वाहन चलाते पाए गए एक चालक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई। इसके अलावा प्रेशर हॉर्न लगाने वाले 3 वाहनों, एचएसआरपी/नंबर प्लेट संबंधी नियमों का उल्लंघन करने वाले 5 वाहनों तथा ब्लैक फिल्म लगी 17 गाड़ियों का चालान किया गया। अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी कार्रवाई करते हुए कुल 194 वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई।यातायात पुलिस ने बताया कि अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना, यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा ड्रंकन ड्राइविंग, प्रेशर हॉर्न, मॉडिफाइड साइलेंसर और बिना एचएसआरपी नंबर प्लेट वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करना है। पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित यात्रा करने की अपील की।