बहराइच। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता में नवयुग पालिका कार्ययोजना की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 की विभिन्न विकास योजनाओं एवं नगर विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी वर्ष की कार्ययोजनाओं को अंतिम रूप देना तथा लंबित प्रस्तावों पर आवश्यक निर्णय लिये जाने पर चर्चा की गयी।read more:https://pahaltoday.com/voluntary-childlessness-the-need-of-the-hour/बैठक में नव युग पालिका योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना, मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के प्रस्तावों को स्वीकृति के उपरांत पोर्टल पर अपलोड किए जाने तथा मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत विभिन्न नगर निकायों की कार्ययोजनाओं पर विचार किया गया। इसके अलावा वंदन योजना के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रस्ताव उपलब्ध कराने पर भी चर्चा हुई। एजेंडे में 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत टाइड एवं अनटाइड ग्रांट के वर्ष 2025-26 के अवशेष प्रस्तावों, 14वें वित्त आयोग के अंतर्गत लंबित प्रस्तावों तथा अतिरिक्त स्टाम्प शुल्क से प्राप्त धनराशि के उपयोग संबंधी प्रस्तावों को भी शामिल किया जाय।बैठक में ए.बी.सी. सेंटर एवं एम.आर.एफ. सेंटर की स्थापना और संचालन, डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा, आगामी वर्षा ऋतु को देखते हुए नालों एवं नालियों की सफाई, तथा गौशाला के संचालन एवं व्यवस्थाओं पर भी विस्तार से चर्चा कर आवष्यक दिषा निर्देष दिये गये। बैठक में नगर के समग्र विकास, स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा विभिन्न विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर व्यापर मण्डल के पदाधिकारी कुल भूषण अरोड़ा, विनोद अग्रवाल, दीपक सोनी दाऊ जी, अपर जिलाधिकारी अमित कुमार, ईओ नगर पालिका परिषद प्रमिता सिंह सहित नगर निकाय के अधिषासी अधिकारी व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।