बाराबंकी। रामसेनहीघाट तहसील के ग्राम बेलिया गजपतिपुर में गुरुवार को ग्राम्य विकास विभाग की ओर से ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण’ के तहत जनसम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने ग्रामीणों को नए अधिनियम की जानकारी देते हुए बताया कि 1 जुलाई से लागू व्यवस्था के तहत ग्रामीण परिवारों को अब 125 दिन के रोजगार की गारंटी और 300 रुपए प्रतिदिन मजदूरी मिलेगी। बेलिया गजपतिपुर में आयोजित जनसम्मेलन में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने किया। राज्यमंत्री ने कहा कि 1 जुलाई से लागू नए अधिनियम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका सुरक्षा और सतत विकास को मजबूती देना है। उन्होंने बताया कि पात्र ग्रामीण परिवारों को अब पहले के 100 दिनों के स्थान पर 125 दिनों के रोजगार की वैधानिक गारंटी मिलेगी। उन्होंने यह भी बताया कि मनरेगा के तहत मिलने वाली मजदूरी 252 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये प्रतिदिन कर दी गई है।read more:https://pahaltoday.com/shailendra-kumar-dwivedi-a-pharmacist-posted-at-the-community-health-center-visheshwarganj-became-the-district-president-of-the-health-department/सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र ग्रामीण श्रमिक रोजगार से वंचित न रहे और प्रत्येक जरूरतमंद परिवार को समय पर काम उपलब्ध कराया जाए। राज्यमंत्री ने कहा कि सरकार ग्रामीण विकास, रोजगार सृजन और आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने ग्रामीणों से योजनाओं का लाभ उठाने और अधिक से अधिक लोगों तक इसकी जानकारी पहुंचाने की अपील की। कार्यक्रम में बीडीओ बनीकोडर संस्कृता मिश्रा, एडीओ विजय बहादुर, एपीओ राघवेंद्र पांडेय, ग्राम विकास अधिकारी पारसमणि सिंह, टीए सिंधु पाठक, एसडीओ शिवदर्शन, वन क्षेत्राधिकारी विशाल गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र मिश्र, प्रदीप द्विवेदी, राजू सिंह, माधवराज सिंह, विनोद साहू सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर पूरेडलई विकासखंड की ग्राम पंचायत सरायबरई और सराही में विकसित भारतदृग्रामीण रोजगार एवं आजीविका मिशन गारंटी योजना का शुभारंभ किया गया। पूरेडलई विकासखंड की ग्राम पंचायत सरायबरई और सराही में आयोजित कार्यक्रम में पूरेडलई ब्लॉक प्रमुख रत्नेश सिंह मिंटू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।