युवक-युवती का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

Share

सहारनपुर। सहारनपुर के थाना सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी के तिरंगा चैक पर एक किराये के मकान में डॉक्टर और एक युवती के शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर दोनों के शव बरामद किए। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा 0आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस का कहना है कि अंतिम निष्कर्ष पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही सामने आएगा। पुलिस के अनुसार बुधवार रात सूचना मिली कि एक व्यक्ति काफी देर से कमरे का दरवाजा नहीं खोल रहा है। मौके पर पहुंची थाना सदर बाजार पुलिस ने खिड़की से अंदर देखा तो संदिग्ध स्थिति दिखाई देने पर स्थानीय लोगों की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा। कमरे के भीतर एक पुरुष और एक महिला मृत अवस्था में मिले। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक नगर तथा फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान करीब 39 वर्षीय केरल निवासी डॉक्टर के रूप में हुई, जो सहारनपुर के एक निजी अस्पताल में कार्यरत था। मृतका लगभग 24 वर्ष की बताई गई है और वह थाना गागलहेड़ी क्षेत्र की निवासी थी।read more:https://pahaltoday.com/aarohi-became-dm-for-a-day-boosted-the-morale-of-the-girl-students/पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया डॉक्टर द्वारा हाथ की नस काटने के बाद पार्शियल हैंगिंग कर आत्महत्या किए जाने की संभावना है, जबकि युवती के विषैले पदार्थ के सेवन की आशंका जताई जा रही है। युवती के शरीर पर किसी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार डॉक्टर पिछले करीब दो वर्षों से यहां किराये पर रह रहा था। चर्चा है कि वह विवाहित था और उसकी पत्नी व पुत्र दिल्ली में रहते हैं। यह भी बताया जा रहा है कि युवती की पहचान डॉक्टर से उसी अस्पताल में हुई थी, जहां उसका उपचार हुआ था। हालांकि पुलिस ने इन जानकारियों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि मामले को लेकर किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। जांच जारी है और सभी पहलुओं की पड़ताल के बाद ही आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *