सोनभद्र। संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के तहत गुरुवार को जनपदभर में व्यापक स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर ग्राम पंचायतों, नगर क्षेत्रों तथा संवेदनशील इलाकों में साफ-सफाई, नालियों की सफाई, झाड़ियों की कटाई और खराब हैंडपंपों की मरम्मत कराकर संचारी रोगों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान संचालित किया गया।
अभियान के दौरान सफाईकर्मियों, ग्राम पंचायत सहायकों, आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने घर-घर पहुंचकर लोगों को डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया सहित अन्य संचारी रोगों से बचाव के उपायों की जानकारी दी। लोगों से अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने, जलभराव न होने देने तथा स्वच्छ वातावरण बनाए रखने की अपील की गई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अभियान के तहत जनपद के विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को संचारी रोगों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।read more:https://pahaltoday.com/barabanki-festival-will-be-inaugurated-from-april-10/वहीं 52 ग्रामों में नालियों की सफाई, 97 स्थानों पर झाड़ियों की कटाई, 16 खराब हैंडपंपों की मरम्मत तथा 144 वार्डों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इसके अलावा 26 पशुपालकों को पशुओं से फैलने वाले रोगों के प्रति जागरूक किया गया। कृषक संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत 21 बैठकों का आयोजन कर किसानों एवं ग्रामीणों को स्वच्छता, सुरक्षित पेयजल, स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों तथा संचारी रोगों की रोकथाम के उपायों की जानकारी दी गई। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे अपने घर एवं आसपास स्वच्छता बनाए रखें, जलभराव न होने दें और स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन कर संचारी रोगों की रोकथाम में प्रशासन का सहयोग करें।