डॉक्टर्स डे पर रामरती हॉस्पिटल में चिकित्सकों का सम्मान, डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि

Share

बड़हलगंज। कस्बे स्थित रामरती हॉस्पिटल में राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के अवसर पर मंगलवार देर रात चिकित्सकों ने उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में कार्यक्रम आयोजित किया। रात करीब नौ बजे चिकित्सकों ने केक काटकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं तथा चिकित्सा सेवा के प्रति समर्पण का संकल्प दोहराया।कार्यक्रम का शुभारंभ भारत रत्न डॉ. बिधान चंद्र राय के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। उपस्थित चिकित्सकों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए चिकित्सा क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान को याद किया और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।संस्था के अध्यक्ष डॉ. एच.एन. सिंह पटेल, डॉ. मनोज यादव एवं डॉ. मुनीश यादव ने कहा कि राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि चिकित्सा सेवा के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का आत्ममंथन करने का भी दिन है। उन्होंने कहा कि डॉ. बी.सी. राय ने अपने जीवन में सेवा, समर्पण और मानवता का जो आदर्श प्रस्तुत किया, वह आज भी चिकित्सकों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकती हैं।read more:https://pahaltoday.com/the-person-who-complained-about-the-kidney-issue-is-now-being-investigated-for-cyber-fraud/डॉ. अरुण अग्रवाल एवं डॉ. शुभ्रा अग्रवाल ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि डॉक्टर का पेशा केवल एक व्यवसाय नहीं, बल्कि मानव सेवा का सर्वोच्च माध्यम है। मरीजों की पीड़ा को अपना समझकर उनका उपचार करना ही एक सच्चे चिकित्सक की पहचान है।कार्यक्रम के अंत में सभी चिकित्सकों ने केक काटकर एक-दूसरे को डॉक्टर्स डे की शुभकामनाएं दीं और समाज को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष अनिल तिवारी, डॉ. वी.के. श्रीवास्तव, डॉ. डी.के. सिंह, डॉ. फैयाज अहमद, डॉ. बी.के. अग्रवाल, डॉ. हसीन अहमद, डॉ. शांतनु मल्ल, डॉ. अजविया जावेद, डॉ. ए.के. गुप्ता, डॉ. अनुज गुप्ता, डॉ. राम जायसवाल, डॉ. श्रीराम गुप्ता, डॉ. मंजय सोनी सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *