मुख्य विकास अधिकारी ने विकासखंड डेरापुर की ग्राम पंचायत मुर्रा में चल रहे विकसित भारत गारण्टी फार रोजगार  एण्ड आजीविका मिशन ग्रामीण कार्य का किया निरीक्षण

Share
कानपुर देहात मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल ने आज  जनपद के विकासखंड डेरापुर की ग्राम पंचायत  में चल रहे मुर्रा  विकसित भारत गारण्टी फार रोजगार  एण्ड आजीविका मिशन ग्रामीण कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय ग्राम पंचायत में खण्डंजा बम्बा से रामबाबू के खेत तक नाली खुदाई तथा सफाई कार्य कार्य चल रहा था। जिसमें 17 श्रमिकों का म0र0 जनरेट था, जिसमें कुल 13 श्रमिक (13 पुरूष) उपस्थित मिलें। उक्त कार्य की प्राक्कलन धनराशि 1.84 लाख रुपए है एवं 1.40 किमी की नाली पर कार्य कराया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने मौके पर श्रमिकों एवं रोजगार सेवक से कार्य एवं मजदूरी भुगतान के संबंध में  जानकारी ली गई।read more:https://pahaltoday.com/if-you-go-to-visit-karnataka-then-definitely-taste-the-food-here-without-it-the-trip-is-incomplete/ जिस पर मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा मजदूरी भुगतान समय से करने के निर्देश दिए गए साथ ही वीबी-जी रामजी योजना के सम्बन्ध में उदबोधन किया गया  मौके पर उपस्थितखंड विकास अधिकारी एवं डी सी मनरेगा को निर्देशित किया कि जनरेट मास्टर रोल के सापेक्ष श्रमिकों की शतप्रतिशत उपस्थिति पर विशेष ध्यान दिया जाये । निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने श्रमिकों से बातचीत कर जाना कि उन्हें मजदूरी का भुगतान समय पर हो रहा है या नहीं। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी कि बढ़ी हुई नई दैनिक मजदूरी दर के हिसाब से श्रमिकों के बैंक खातों में समयबद्ध तरीके से भुगतान भेजा जाए। मौके पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि मोहित दुबे,  महेश सिंह भदौरिया, भूमि विकास बैंक अध्यक्ष डेरापुर श्री अरविन्द दुबे, सन्तोश शुक्ला ग्राम प्रधान परौंख संग्राम सिंह  श्री अशोक कुमार उपायुक्त मनरेगा, सुश्री संजू सिंह खण्ड विकास अधिकारी पंचायत सचिव धर्मेन्द्र ,तकनीकी सहायक राजीव आदि उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *