बेहट। पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था को वापिस लिए जाने के बाद बेहट के अधिवक्ताओ नें धरनास्थल पर एक दूसरे का मुँह मीठा कराते हुए इसे संगठन की जीत करार दिया। इस मौके पर कार्यालय के द्वार पर लगा ताला खोलकर काम पर लौटने की विधिवत घोषणा की गईं। इस मौके पर विशिष्ट सहयोगियों को सम्मानित भी किया गया। बेहट के अधिवक्ता, दस्तावेज लेखक, टंकनकर्ता आदि बुधवार को धरना स्थल पर एकत्रित हुए ओर अपर महानिरीक्षक निबंधन व संघर्ष समिति द्वारा जारी पत्रों पर चर्चा की। वरिष्ठ अधिवक्ता धर्मपाल सैनी, ठा प्रदीप कुमार, राजेश लवानिया,अध्यक्ष संजय चैहान, केहर सिँह काम्बोज नें पत्रों पर संतुष्टि जताते हुए नियम वापसी को संगठन की जीत करार दिया।read more:https://pahaltoday.com/major-action-by-mineral-department-2-mines-sealed-7-trucks-seized/ इस मौके पर एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर खुशी जताई ओर बाद मे पिछले करीब 13 दिन से डाले गए ताले को खोलकर विधिवत हड़ताल समाप्ति व काम पर लौटने की घोषणा की गईं। इस मौके पर लोकेश राणा, भोपाल सिंह, संजीव शर्मा, बार एसोसिएशन के प्रवक्ता अखिलेश कोशिश, मुकेश कुमार, रिजवान अहमद, संजय काम्बोज, मेघराज सिँह, दीपक अग्रवाल, देवेंद्र राणा, ओमपाल राठौर, प्रवीन बंसल, अजीत सैनी, इरशाद, गौरव, रघुनाथ, राजबीर चैधरी, अविनाश, मोहन, जीशान अहमद, महबूब, राजकुमार काम्बोज, राजीव गुप्ता, कुशलपाल, जयपाल सिँह, मांगेराम सैनी, सैफ अली, आहद मलिक, नितिन, धूम सिँह,शाबान अली आदि अधिवक्ता एवं अन्य स्टॉफ मौजूद रहा।