चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों  का किया सार्वजनिक अभिनंदन

Share

छुटमलपुर। डॉक्टर्स डे पर लायंस क्लब द्वारा 8 चिकित्सकों एवं चार्टेड अकाउंटेंट्स को उनकी उपलब्धियों तथा सामाजिक सरोकारों के लिए विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर परिसर में बुधवार को आयोजित इस कार्यक्रम में डॉ अनमोल चिकित्साधिकारी जिला अस्पताल,डॉ सुनील कुमार शर्मा प्रोफेसेसर पीडिया गर्वमेंट मेडिकल कॉलेज,डॉ विदिता चैधरी चिकित्साधिकारी जिला अस्पताल,डॉ संजीव कुमार प्रभारी सी एच सी फतेहपुर के अलावा, नैन्सी गुप्ता,दीपक गुप्ता एवं अभिषेक वालिया तीन चार्टेड अकाउंटेंट्स का अभिनंदन किया गया।read more:https://pahaltoday.com/pm-modi-explained-the-importance-of-every-vote-and-said-that-everyone-should-use-their-vote/ इस दौरान सभी सम्मानित अतिथियों को माला डाल कर स्वागत करते हुए आयोजकों की और से स्मृति चिन्ह तथा सर्टिफिकेट प्रदान किये गये। लायन डॉ दीपक ठक्कर, सचिव मेजर लायन अमोलक राम चैधरी, कोषाध्यक्ष लायन राजबीर सिंह, लायन नरेश खुराना, पूर्व अध्यक्ष लायन सतीश राठौर, लायन मुकेश गुप्ता आदि मौजूद रहे। लायन एम जे एफ डॉ वी के मित्तल, डिप्टी गवर्नर लायन अनिल सैनी, लायन गुरप्रीत चैधरी को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन लायन डॉक्टर मुकेश गुप्ता ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *