लखनऊ। उच्च शिक्षामंत्री योगेन्द्र उपाध्याय से उनके सरकारी आवास पर राज्य सूचना आयुक्त डॉ दिलीप अग्निहोत्री ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर उन्होंने उच्च शिक्षामंत्री को अपनी पुस्तक सनातन चेतना का जागरण भेंट की। डॉ दिलीप अग्निहोत्री ने बताया कि इस पुस्तक में विगत कुछ वर्षों के दौरान देश में हुए सांस्कृतिक जागरण और पांच सौ वर्षों के बाद अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर के निर्माण जैसे ऐतिहासिक विषयों को रेखांकित किया गया है।read more:https://pahaltoday.com/census-of-india-will-be-digital-in-2027-in-bhadohi/
अयोध्या धाम में भव्य श्री राम मंदिर निर्माण के साथ ही विकास को भी नया आयाम दिया गया है। अयोध्या का विश्वस्तरीय विकास हो रहा है। सनातन धर्म में आस्था रखने वाले सभी जन गौरवान्वित हैं।