लखनऊ : सत्य साई सेवा संगठन द्वारा आज लखनऊ में “श्री सत्य साई रन एंड राइड” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक ने हरी झंडी दिखाकर किया।कार्यक्रम में लगभग 2000 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया। इसमें 3 कि.मी., 5 कि.मी. एवं 10 कि.मी. की दौड़ के साथ-साथ साइक्लिंग का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि स्वास्थ्य, सेवा एवं एकता का संदेश देना था। इसलिए किसी भी प्रतिभागी को प्रथम, द्वितीय अथवा तृतीय घोषित नहीं किया गया। सभी प्रतिभागियों को उनकी सहभागिता के सम्मानस्वरूप पदक (Medal) प्रदान किया गया। read more:https://pahaltoday.com/star-hospital-is-proving-to-be-a-boon-for-poor-and-helpless-patients/
कार्यक्रम की विशेषता सुदृढ़ चिकित्सा व्यवस्था रही। चिकित्सा दल में कुल सात सदस्य थे, जिनमें तीन चिकित्सक शामिल थे। दल में श्री प्रेमचन्द्र सक्सेना (ग्रुप लीडर), श्री जी. आर. मेहरोत्रा, डॉ. राकेश गुप्ता, डॉ. मृदुला श्रीवास्तव, डॉ. सुधा राव, प्रो. एन. के. सक्सेना तथा श्री सत्यनारायण मूर्ति सम्मिलित थे।चिकित्सा दल को इस प्रकार के आयोजन में आवश्यक सभी चिकित्सा उपकरणों एवं प्राथमिक उपचार सामग्री से सुसज्जित किया गया था। इसके अतिरिक्त आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए दो एम्बुलेंस पूरे कार्यक्रम के दौरान स्थल पर तैनात रहीं।दौड़ एवं साइक्लिंग के दौरान तथा कार्यक्रम की समाप्ति के पश्चात 31 प्रतिभागियों को तत्काल चिकित्सा सहायता एवं प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया। चिकित्सा दल की सतर्कता, तत्परता एवं समर्पित सेवा के कारण सभी प्रतिभागियों को समय पर आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया जा सका तथा कार्यक्रम पूर्णतः सुरक्षित एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।श्री सत्य साई सेवा संगठन ने इस आयोजन के माध्यम से “Love All, Serve All” तथा “Help Ever, Hurt Never” के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का सफल प्रयास किया।