राजातालाब उपकेंद्र पर मासिक विद्युत सुरक्षा प्रशिक्षण आयोजित

Share
वाराणसी/राजातालाब। बुधवार को राजातालाब विद्युत उपकेंद्र पर मासिक विद्युत सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्युत कर्मियों को सुरक्षित कार्य प्रणाली के प्रति जागरूक करना तथा दुर्घटनाओं की रोकथाम सुनिश्चित करना रहा।read more:https://pahaltoday.com/district-supply-officer-inspected-the-farmer-registry-camp/
प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपखंड के सभी अवर अभियंताओं एवं संविदा पर कार्यरत कुशल एवं अकुशल लाइनमैनों ने भाग लिया। इस दौरान उपखंड अधिकारी राजातालाब मुकेश यादव ने विद्युत कर्मियों को सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए कार्य करने के लिए विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सुरक्षा उपकरणों के सही उपयोग, उनके महत्व एवं उनसे होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से प्रशिक्षण दिया।
उपखंड अधिकारी ने कहा कि विद्युत कार्यों के दौरान थोड़ी सी लापरवाही भी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है। इसलिए प्रत्येक कर्मचारी को हेलमेट, सेफ्टी बेल्ट, ग्लव्स, सेफ्टी शूज सहित सभी निर्धारित सुरक्षा उपकरणों का अनिवार्य रूप से उपयोग करना चाहिए तथा विभागीय सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन करना चाहिए।प्रशिक्षण के अंत में सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं संविदाकर्मियों को विद्युत सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित ढंग से कार्य करने की शपथ दिलाई गई। साथ ही यह संदेश भी दिया गया कि “सुरक्षा ही सबसे पहली प्राथमिकता है” और प्रत्येक कर्मचारी अपनी सुरक्षा के साथ-साथ अपने सहकर्मियों की सुरक्षा के प्रति भी जिम्मेदार रहे।कार्यक्रम के दौरान विद्युत सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई तथा कर्मियों की शंकाओं का समाधान भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *