गाजीपुर। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित ‘मिशन शक्ति फेज-5.0’ अभियान के तहत बुधवार को जनपद गाजीपुर में व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।read more:https://pahaltoday.com/consumers-booked-for-gas-refill-booking/
अभियान के अंतर्गत जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस बल ने प्रमुख बाजारों, संवेदनशील स्थलों तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त कर महिलाओं एवं बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, अधिकारों तथा महिला हेल्पलाइन सेवाओं के प्रति जागरूक किया। पुलिस अधिकारियों ने आमजन से महिला सुरक्षा के प्रति सजग रहने और किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ अथवा उत्पीड़न की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।इसी क्रम में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन की एंटी रोमियो टीम ने संवेदनशील स्थानों पर सघन भ्रमण एवं चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान संदिग्ध एवं मनचलों की जांच की गई तथा महिलाओं और छात्राओं को परेशान करने वाले शोहदों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।गाजीपुर पुलिस ने स्पष्ट किया कि महिला सुरक्षा एवं अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत ऐसे जागरूकता एवं चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।